Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 4, 2025
in राज्य, विशेष
A A
खगौल नगर परिषद
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


पटना : राज्य सरकार ने राजधानी पटना के आसपास मौजूद दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ नगर निकाय क्षेत्रों का विस्तार किया है। इसमें नए क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इस प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट की बैठक में मुहर लगी है। इसकी जानकारी कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद दानापुर निजामत में अब आसपास के 9 गांवों को जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही इस नगर पंचायत का क्षेत्रफल बढ़कर 23.14 वर्ग किमी हो गया है। इसके दायरे में 1 लाख 95 हजार 564 आबादी आ गई है। यह जनसंख्या 2011 के जनगणना पर आधारित है।

इन्हें भी पढ़े

Dhami

₹39.87 करोड़ की विकास योजनाओं को CM धामी की मंजूरी, जानें पूरी परियोजना

September 25, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
CM Dhami

उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार

September 24, 2026
Load More

जिन गांवों को दानापुर नगर परिषद में जोड़ा गया है। उसमें फरीदनपुर, मैनपुरा, जमसौत (आंशिक), ढिबरा, कोथवां, मुस्तफापुर (आंशिक), बबक्कपुर, आशोपुर (आंशिक) और नसीरपुर शामिल हैं। इसके साथ ही इस नगर परिषद की चौहद्दी भी बदल गई है। अब इसके उत्तर में बाढ़ सुरक्षा बांध एवं गंगा नदी, दक्षिण में खगौल नगर परिषद, आदमपुर खुर्द, आदमपुर, लखनीबिगहा, बदलपुरा, छोटी खगौल, मुस्तफापुर, आशोपुर, संदलपुर, चकदाउद, छितनावां, पूरब में पटना कैनाल-दीघा, सिकंदरपुर, रूकनपुरा, जलालपुर, हदसपुरा, धनौत तथा पश्चिम में दानापुर उसरी सड़क-जमसौत, मोबारकपुर और छितनावां स्थित है।

खगौल नगर परिषद का क्षेत्रफल हुआ 9.4 किमी का
खगौल नगर परिषद के क्षेत्र में विस्तार करते हुए इसका क्षेत्रफल 9.40 वर्ग किमी का हो गया है। इसके दायरे में 65 हजार 451 की आबादी आ गई है। आबादी का यह आंकड़ा 2011 की जनगणना के आधार पर है। इसकी जद में जो गांव आ जाएंगे, उनमें सैदपुरा, आदमपुर कला, आदमपुर खुर्द, संदलपुर, बड़ी खगौल, लखनी बिगहा (आंशिक), खेदलपुरा, मुस्तफापुर, आशोपुर और सरारी शामिल हैं।

अब इसकी नई चौहद्दी बदल गई है। इसके उत्तर में मुस्तफापुर, आशोपुर, नसीरपुर, उसरीकला, दक्षिण में मुहम्मदपुर कोरजी, भुसौला दानापुर, नवादा, पूरब में पटना नगर निगम, नोहसा और पश्चिम में सरारी एवं गोरगावां शामिल है।

फुलवारीशरीफ नगर परिषद का क्षेत्र हुआ 16.51 किमी
फुलवारीशरीफ नगर परिषद का विस्तार बढ़कर अब 16.51 किमी हो गया है। इसके दायरे में कुरकुरी, भुसौला दानापुर, नोहसा और नवादा गांव आ गए हैं। इसकी चौहद्दी का स्वरूप बदल गया है। ऊत्तर में सैदपुरा, सबजपुरा, खलीलपुरा, दक्षिण में आलमपुर गोनपुरा, हिन्दुनी, इस्माईलपुर ढिबड़ा, पूरब में पहाड़पुर, बेऊर, बेतौड़ा, चिलबिल्ली और पश्चिम में मोहम्मदपुर कोरजी, कोरजी एवं मुरादपुर शामिल हैं। इस नगर परिषद क्षेत्र के दायरे में 2011 की जनगणना के हिसाब से 1 लाख 13 हजार 594 आबादी आ गई है।

अब आंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगी दीदी की पोशाक
अब राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे जीविका दीदी के सीले पोशाक पहनेंगे। इसके लिए कैबिनेट के स्तर से नई व्यवस्था की गई है। अब बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में 400 रुपये पोशाक की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। बल्कि, यह राशि जीविका दीदियों की संस्थान को दी जाएगी और वे पोशाक तैयार करके बच्चों को सप्लाई करेंगी। 400 रुपये की इस राशि में प्रतिवर्ष 5 फीसदी की बढ़ोतरी भी की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रत्येक बच्चे को एक जोड़ी पोशाक मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जमुई का करमटिया इलाका बना सोने का इकलौता स्वर्ण भंडार

December 7, 2021
Mission

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कब्जे के लिए क्यों मची है जंग!

August 24, 2023
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.