Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

संघ की शाखा में डॉ. अम्बेडकर ने किया सामाजिक समरसता का अनुभव : अशोक पांडेय

"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अम्बेडकर" विषय पर विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश में विशेष व्याख्यान का आयोजन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2026
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Rashtriya Swayamsevak Sangh
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल। विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश की ओर से सामाजिक समरसता के अग्रदूत भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को व्यापक परिप्रेक्ष्य में रखते हुए उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Rashtriya Swayamsevak Sangh

इन्हें भी पढ़े

PM modi

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

October 13, 2026
president of india

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 13, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Gyanesh Kumar

विश्लेषण: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर युवाओं से अपील, नारे नहीं, प्रमाण के आधार पर बनाएं राय

October 13, 2026
Load More

मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने ऐतिहासिक संदर्भों के साथ अपने विचार रखते हुए बताया कि 2 जनवरी 1940 को सतारा के कराड में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में गए थे और वहां उन्होंने सामाजिक समरसता का अनुभव किया। ‘केसरी’ समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार, डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि कुछ बातों से असहमति हो सकती है लेकिन संघ के काम की मैं सराहना करता हूँ।

पुणे के संघ शिक्षा वर्ग में भी डॉ आंबेडकर शामिल हुए। वहां उन्होंने देखा कि सभी स्वयंसेवक सामाजिक समरसता के साथ रह रहे हैं। 1949 में संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्रीगुरुजी और डॉ. अम्बेडकर की भेंट का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने 1920 में ही शोषणमुक्त समाज की अवधारणा प्रस्तुत कर दी थी। पांडे जी ने स्पष्ट किया कि कानून के माध्यम से समता स्थापित की जा सकती है, लेकिन समरसता केवल आत्मीयता और बंधुत्व के भाव से ही संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि 1963 में माधव सदाशिव गोलवलकर के मार्गदर्शन में समरसता का जो संदेश समाज के सामने आया और जिसे आगे बालासाहब देवरस ने विस्तार दिया, उसकी प्रेरणा डॉ. अंबेडकर के विचारों से ही जुड़ी हुई है। “मंदिर, कुआं और श्मशान” जैसे प्रतीकों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक एकात्मता के भाव को समझाया और कहा कि यदि समाज एकत्व की दिशा में आगे बढ़े, तो व्यापक सामाजिक कल्याण संभव है।

मुख्य अतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलाधिपति तथा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रकाश बरतूनिया ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि अंबेडकर का जन्म इसी भूमि पर हुआ। उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने विश्व के अनेक संविधानों का अध्ययन किया और भारतीय इतिहास एवं दर्शन को आत्मसात किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके विचारों में भारतीय जीवन मूल्यों की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने आरक्षण, समरसता, संविधान निर्माण, धर्म और राष्ट्र जैसे विषयों पर अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके संबंधों को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए धनंजय कीर और दत्तोपंत ठेंगड़ी के लेखन को पढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश के सचिव लोकेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को किसी एक विचारधारा या वर्ग विशेष तक सीमित करना उनके व्यक्तित्व के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर एक बहुआयामी चिंतक थे, जिन्होंने धर्म, अर्थव्यवस्था, इस्लाम, कम्युनिज्म और राष्ट्र जैसे विविध विषयों पर गहन अध्ययन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंधों को योजनाबद्ध तरीके से नजरअंदाज किया गया है, जिसे समझने के लिए दत्तोपंत ठेंगड़ी के साहित्य का अध्ययन महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ऐसे चिंतक थे जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आर्य इसी भूमि के मूल निवासी हैं। उन्होंने अंबेडकर को “युगनायक” बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने प्रारंभ से ही उनके विचारों को आत्मसात किया है।

कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर साहित्य का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा, जहां उपस्थित लोगों ने उनके विभिन्न ग्रंथों का अवलोकन किया। साथ ही “हिंदू गर्जना” के गो-विशेषांक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि झा ने किया और आभार प्रदर्शन विश्व संवाद केंद्र न्यास के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक न्यासी लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी जी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महात्मा गांधी भगत सिंह

आत्म पराजय का रास्ता

October 18, 2022
nuclear bases

पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का पर्दाफाश, सैटेलाइट तस्वीरों से पांच गुप्त अड्डों का खुलासा!

April 27, 2025
new parliament

कायम रहे संसद की मर्यादा

May 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.