Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

यूपी में नकली नोट खपाने की साजिश? NIA कर रही जांच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 14, 2026
in राज्य
A A
NIA
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में क्या नकली भारतीय मुद्रा को प्रचलन में लाने की कोई साजिश रची गई है? पांच दिन पहले 9 जून को लखनऊ में 13.95 लाख रुपये की नकली करेंसी मिली थी। अब प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के दान पात्रों में नौ नकली नोट पाए गए हैं। इन मामलों की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) कर रहा है। इन घटनाओं को लेकर यह आशंका जाहिर की जा रही है कि यूपी के शहरों में जाली नोट चलन में आ गए हैं।

मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों में विवाद

इन्हें भी पढ़े

cough syrup

मध्य प्रदेश ले जाई जा रही अवैध कफ-सिरप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार

June 14, 2026

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर हुई कार्रवाई, सीएम योगी बोले— ‘बेटी का सम्मान सर्वोपरि’

June 13, 2026
Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat

उत्तराखंड: टीईटी न होने से हजारों शिक्षकों की नौकरी पर गहराया संकट

June 12, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

बिहार में विकास का मेगा प्लान: 5 लाख करोड़ निवेश, डिफेंस कॉरिडोर भी बनेगा

June 12, 2026
Load More

प्रयागराज के मंदिर के दान पात्रों में नौ नकली नोट पाए गए हैं। इनमें पांच सौ रुपये का एक, दो सौ रुपये के पांच और सौ रुपये के तीन नकली नोट हैं। बताया जाता है कि मंदिर प्रबंधन में विवाद चल रहा है। यह विवाद मंदिर में चढ़ावे के धन तथा व्यय को लेकर सन 2020 में शुरू हुआ था। इस विवाद के चलते 20 मार्च 2024 अदालत ने प्रयागराज के डीएम को मंदिर का रिसीवर बना दिया था। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रिसीवर का जिम्मा एडीएम विजय शर्मा को दे दिया है।

एडीएम के पास है रिसीवर की जिम्मेदारी

बताया जाता है कि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में दान में आने वाली राशि में हिस्सेदारी को लेकर यह विवाद उपजा था। पदाधिकारियों के बीच वर्चस्व के लिए भी लड़ाई चल रही है। विवाद बढ़ने पर यह मामला कोर्ट में पहुंचा। करीब चार साल तक न्यायालय में इसकी सुनवाई चली। कोर्ट के निर्देश पर डीएम को मंदिर का रिसीवर बनाया गया। इसके बाद से जिला प्रशासन की ओर से रिसीवर की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा इस मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे हैं। अब मंदिर में आने वाली दान राशि हर महीने ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा कराई जा रही है।

बैंक में राशि जमा करते समय पहचाने गए नकली नोट

जानकारी मिली है कि पिछले दो सालों से मंदिर के 24 दान पात्र सील हैं। इनमें रखी राशि की गणना नहीं हुई है। फिलहाल जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 के 6 दान पात्रों से राशि निकालकर उसकी गिनती कर ली गई है। इन 6 दान पात्रों में से निकले करीब 13 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कर दिए गए हैं। यह राशि जब बैंक में जमा कराई जा रही थी तब नोटों की गिनती के दौरान मशीन ने नकली नोटों की पहचान कर ली। इस पर बैंक की ओर से एडीएम शर्मा को इसकी जानकारी दी गई।

विजय शर्मा ने जब प्रशासन को इसकी रिपोर्ट दी तो फिर एनआईए ने इसकी जांच शुरू की। अधिकारियों का मत है कि मंदिर में नकली नोट दान करने वालों को यह नहीं पता था कि वे नोट फर्जी हैं। आशंका है कि वे नोट बाजार में चलन में आकर उन तक पहुंचे हैं। आशंका है कि यूपी में कोई गिरोह नकली नोट खपाने में जुटा है।

लखनऊ में गिरफ्तार 3 लोगों के पास मिले नकली नोट

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से पहले लखनऊ में 9 जून को 13.95 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली करेंसी के बड़े रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए थे। हालांकि पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी और उसके कुछ अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वह उनकी तलाश में जुटी है।

लाखों के नकली नोट मिले

मड़ियांव पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग असली नोटों के बदले बड़ी मात्रा में नकली नोटों का लेनदेन करने वाले हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। देर रात में पुलिस को सूचना मिली कि घैला पुल के पास एक खाली मैदान में बने टीन शेड के निकट तीन संदिग्ध युवक मौजूद हैं और वे किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 500 रुपये के 1402 जाली नोट तथा 100 रुपये के 6946 जाली नोट मिले। बरामद नकली करेंसी की कुल कीमत 13 लाख 95 हजार 600 रुपए बताई गई।

गिरोह का सरगना आजमगढ़ का

गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़ के जहानागंज का 21 साल का आलोक सिंह, आजमगढ़ के मुबारकपुर का 25 साल का सोनू गौंड उर्फ गोलू और आजमगढ़ के सिधारी का 35 साल का बृजेश विश्वकर्मा है। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आजमगढ़ का निवासी मंजीत इस गिरोह का सरगना है। उसका साथी संतोष भी इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। वे दोनों फिलहाल फरार हैं। आरोपियों ने बताया कि मंजीत ने उन्हें नकली नोटों की खेप लेकर लखनऊ भेजा था। यहां उन्हें एक व्यक्ति को यह नोट सौंपने थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
us-iran war

अमेरिका–इजरायल बनाम ईरान, कितनी बार हुई सीधी टकराव की जंग, और हर बार क्या रहा नतीजा?

February 28, 2026
india-pakistan

बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी !

May 1, 2025
Tansingh

पूज्य तनसिंह का जन्म शताब्दी समारोह

January 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यमुना को स्वच्छ बनाने CM रेखा गुप्ता ने संभाली सफाई अभियान की कमान
  • कैसे होगी डॉलर की घर वापसी? RBI ने शुरू किया बड़ा मिशन
  • सरकार बढ़ाने वाली है यह डेडलाइन, मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच लेगी बड़ा फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.