Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कैसे जमीन पर उतरेगा RSS का संदेश?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 28, 2026
in राष्ट्रीय
A A
RSS
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 साल हो गए हैं। संघ का पहले सामाजिक समरसता पर ज्यादा फोकस रहता था, वहीं पिछले कुछ बरसों से उसने हर बड़े मंच से सद्भावना की बात कही है। उसका कहना है कि इतिहास में जो हुआ, उससे मन में शंका पैदा होती है, लेकिन सद्भावना और एकता जरूरी है। इसके लिए लगातार काम करने के साथ ही व्यवहार में भी इसे उतारना होगा।

सामाजिक समरसता एक तरह से हिंदू समाज के अलग-अलग कथित वर्णों के बीच एकता का संदेश है। जबकि सद्भावना के दायरे में संघ की हिंदू की परिभाषा के अनुसार सभी धर्मों को मानने वाले लोग भी आते हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत कई मौकों पर कह चुके हैं कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं, भले ही उनकी पूजा पद्धति अलग-अलग हो।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: पीएम मोदी

October 28, 2026
Railway

रेलवे का बड़ा नियम, रात में चार्ज नहीं कर पाएंगे मोबाइल और पॉवर बैंक, जानें क्यों

October 28, 2026
Sanjeevani

संजीवनी बनी 15 भाषाओं में उपलब्ध ये सर्विस, PM मोदी भी हुए इसके मुरीद

October 27, 2026
Air Force india

राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और PM की सुरक्षा के लिए 10,000 करोड़ रुपये में वायुसेना क्या खरीदने वाली है?

October 27, 2026
Load More

सभी के लिए अहम बात

मोहन भागवत ने विजयादशमी पर अपने भाषण में इतिहास के संघर्षों से पैदा हुई गांठों, आपसी अविश्वास और छोटी-छोटी बातों पर समाज को उकसाने की कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संदेह दूर करने और नए विवाद पैदा होने से रोकने के लिए सद्भावना व अपनापन जरूरी है। संघ की BJP की राजनीति और देश की वैचारिक बहस में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में संघ प्रमुख जब समाज में असंतोष बढ़ाने वाली कुछ घटनाओं और व्यवहार में संयम की बात करते हैं तो वह संदेश सभी के लिए माना जा सकता है। भारत में इतिहास, धर्म और पहचान से जुड़े मुद्दे लंबे समय से राजनीति का हिस्सा रहे हैं। इन पर विभिन्न समुदायों की अपनी धारणाएं हैं और राजनीतिक दल भी इनको अपने नजरिये से उठाते रहे हैं। ऐसे में भागवत की अपील अहम है।

इन सौ बरसों में संघ का विस्तार और सामाजिक प्रभाव, दोनों बढ़े हैं। BJP के सत्ता में आने के बाद संघ की विचारधारा से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय राजनीति में पहले से ज्यादा चर्चा होती है। उनके वैचारिक संबंधों के कारण एक के संदेश का असर दूसरे की राजनीति पर भी पड़ता है। संघ प्रमुख के संदेश का क्या असर हुआ, इसका आकलन तब हो पाएगा, जब किसी विवाद के वक्त उससे जुड़े लोगों की प्रतिक्रिया सामने आएगी।

उकसावे की राजनीति से सचेत

भागवत ने शासन-प्रशासन के व्यवहार पर जो बात कही, उसका राजनीतिक महत्व कम नहीं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी अभियान या नीति को लागू करते समय नागरिकों के सम्मान का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। यह सरकारों और राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज से भी जुड़ा सवाल है। किसी नीति को लेकर सरकार का अपना तर्क हो सकता है और उसे लागू करना प्रशासन की जिम्मेदारी भी है। लेकिन व्यवहार भद्र और किसी के लिए अपमानजनक ना हो, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

भागवत ने छोटी-छोटी बातों पर समाज को उकसा कर झगड़ा कराने वालों से दूर रहने की सलाह दी। सोशल मीडिया के दौर में यह चिंता ज्यादा बड़ी हो जाती है। किसी घटना की अधूरी जानकारी, भड़काऊ संदेश या पुराने विवाद से जुड़े विडियो तेजी से फैलते हैं। राजनीतिक दलों के समर्थक भी कई बार इसका हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में भागवत की संयम की अपील सभी के लिए है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bhadar River

भदार नदी में डूबा युवक, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

August 23, 2026

पांचवीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनना अमृत काल में बड़े लक्ष्‍य हास‍िल करने वाली उपलब्‍ध‍ि : पीएम मोदी

September 8, 2022
Ladakh

लद्दाख के लोग केन्द्र सरकार से खफा क्यों है?

February 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली से व्यापारियों में आक्रोश, परमजीत पम्मा ने जताई चिंता
  • उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से लेकर अफसरों के तबादलों तक बड़ा एक्शन, 10 दिन में होगा मतदाता सूची का सत्यापन
  • गैरसैंण को धामी सरकार की बड़ी सौगात! ₹231 करोड़ की 12 योजनाओं का ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.