Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

(वॉश्ंिागटन)बंदूक हिंसा पर रोक लगाने से जुड़ा विधेयक अमेरिकी सीनेट में पास, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने चौंकाया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2022
in विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन ,24 जून । अमेरिका संसद ने बंदूक हिंसा पर रोक लगाने से उद्देश्य से पेश किए गए विधेयक को मंजूरी दे दी है। यूएस में पिछले कुछ समय में हुई सामूहिक गोलीबारी की कई घटनाओं के मद्देनजर इसे लाया गया है। अब यह विधेयक प्रतिनिधि सभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। देश में बंदूक हिंसा के खिलाफ उठाया गया सांसदों का पिछले कुछ दशकों में यह सबसे बड़ा कदम है।

रिपब्लिकन पार्टी हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने के डेमोक्रेटिक प्रयासों को वर्षों से बाधित कर रही थी, लेकिन न्यूयॉर्क और टेक्सास में हुई गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी के अलावा कुछ रिपब्लकिन सांसदों ने इस बार फैसला किया कि इस संबंध में संसद की निष्क्रियता अब स्वीकार्य नहीं है। दो सप्ताह तक चली बातचीत के बाद दोनों दलों के सांसदों के एक समूह ने यह विधेयक पेश करने संबंधी समझौता किया, ताकि इस प्रकार का रक्तपात देश में दोबारा नहीं हो।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल

March 11, 2026
india-china

अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

March 11, 2026
pm modi-trump

इस काम के लिए ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार से मांगी मदद, जानिए

March 9, 2026
us israel attack on iran

ईरान से जंग में अमेरिका का ‘दिवाला’! हर दिन धुआं हो रहे इतने हजार करोड़

March 9, 2026
Load More

बंदूक खरीदारों की उम्र को लेकर होगी जांच
13 अरब डॉलर के इस विधेयक के तहत कम उम्र के बंदूक खरीदारों की पृष्ठभूमि की जांच कड़ी की जाएगी और राज्यों को खतरनाक समझे जाने वाले लोगों से हथियार वापस लेने का अधिकार दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य व हिंसा की रोकथाम के स्थानीय कार्यक्रमों को निधि मुहैया कराई जाएगी।
इस विधेयक को सीनेट में 33 के मुकाबले 65 मतों से पारित किया गया। विधेयक पारित करने के लिए 60 मतों की आवश्यकता थी। इसके समर्थन में डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी 50 सदस्यों व निर्दलयीय समर्थकों के अलावा रिपब्लिकन पार्टी के 15 सदस्यों ने मतदान किया। प्रतिनिधि सभा में इस पर शुक्रवार को मतदान होने की संभावना है और वहां इस विधेयक का पारित होना तय माना जा रहा है।

सुप्रीमकोर्ट ने बंदूक रखने के अधिकारों का दायरा बढ़ाया
वहीं, बंदूक रखने के अधिकारों को विस्तारित करते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अमेरिकियों को आत्मरक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से हथियार रखने का अधिकार है। यह फैसला हाल में सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के बाद आया है। अदालत का यह फैसला अंतत: और अधिक लोगों को न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस व बोस्टन समेत अमेरिका के बड़े शहरों और अन्य जगहों की सडक़ों पर कानूनन हथियार लेकर चलने की अनुमति देगा।

अमेरिका की एक चौथाई आबादी उन राज्यों में रहती है जहां यह व्यवस्था प्रभावी होगी। यह एक दशक से भी अधिक समय में किसी उच्च अदालत का पहला हथियार संबंधी निर्णय है जिसमें न्यूयॉर्क के एक प्रतिबंधात्मक बंदूक कानून को रद्द कर दिया गया, जो हथियार संबंधी अधिकारों के लिहाज से बड़ी व्यवस्था है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ऐसे कैसे बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी! रजिस्ट्रेशन भी हुआ बंद

October 12, 2022

नमामि गंगे: देश की संकल्प शक्ति का निर्मल और अविरल प्रमाण

January 4, 2023
गणेश जोशी

कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन: गणेश जोशी

June 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.