Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चित्रकूट, झांसी में किसानों से किया संवाद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 12, 2025
in राज्य
A A
Agriculture Minister Surya Pratap
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


लखनऊ : विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत बुधवार को चित्रकूट के ग्राम सिद्धपुर (विकास खंड कर्वी) व झांसी के रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने नवीन कृषि तकनीकों, केंद्र-राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना, खेत तालाब निर्माण, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर सिस्टम, आई.पी.एम. पद्धति, मल्चिंग एवं पॉलीहाउस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जा रहा है। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को लाभकारी एवं उन्नत बना सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
online coaching

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना से मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी करेंगे शुरुआत

August 12, 2026
SHERP रेस्क्यू व्हीकल

दलदल हो या उफनती नदी, UP में पहली बार आया पानी पर चलने वाला ‘हनुमान रथ’

August 12, 2026
Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
Load More

Agriculture Minister Surya Pratap

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व बुन्देलखण्ड में उपस्थित अन्नदाता किसान भाइयों को आधुनिक व तकनीकी खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया। दलहन एवं तिलहन को बढ़ावा देने के लिए उर्द, मूंग, तिल एवं मूंगफली के बीजों की मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष महेंद्र कोठार, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री डॉ. आलोक पांडेय, जिला पंचायत सदस्य दशरथ प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा द्रोणाचार्य द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, एडीएम उमेश चंद्र निगम, संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) श्री आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे।

Agriculture Minister Surya Pratap

औरैया में पूर्व कृषि मंत्री ने दिया आधुनिक खेती का सुझाव

औरैया के ग्राम बेरी कपरिया में बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती करने का सुझाव दिया। किसानों को खेती से संबंधित समसामयिक जानकारी, मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग, डीएसआर पद्धति से धान की सीधी बोवाई, बीज शोधन, पॉली हाउस, स्प्रिंकलर, मलचिंग, सहफसली खेती, सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

हाथऱस में वैज्ञानिकों ने किसानों से किया संवाद

हाथरस में विकासखण्ड ससानी ग्राम रेहाना में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग के अधिकारीगण, वैज्ञानिकगणों ने आधुनिक खेती करने का सुझाव दिया और कृषि से संबंधित सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया। साथ ही पौधरोपण पर किसानों को खास फोकस करने के लिए कहा गया। सभी सम्मानित किसान भाइयों एवं बहनों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीकी, डीएसआर विधि, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, एनएफएसएम योजना, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सभी फसलों की उत्पादन तकनीक व अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

लैब टू लैंड नारे को साकार कर रही योगी सरकार

केंद्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के सहारे योगी सरकार ‘लैब टू लैंड’ नारे को साकार करने का प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील के गजनेर में किसानों को कैंप लगाकर जानकारी दी गई। अयोध्या के विकासखंड अमानीगंज के ग्राम पंचायत मनुडीह दुदी में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किसानों को सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

16.91 लाख किसानों से संवाद
प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 9450 स्थानों पर विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ 14वें दिन (बुधवार) तक लगभग 1691550 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
यति नरसिंहानंद गिरी

शर्मिष्ठा की असंवैधानिक गिरफ्तारी के जिम्मेदार गांधी की समाधि पर करेंगे उपवास : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

June 3, 2025
India-eu

जब हित मिलते ना हों

May 23, 2023

क्या है ऑपरेशन हस्त, जिससे BJP को पटखनी देने की तैयारी में है कांग्रेस?

September 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी
  • विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना से मिलती है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.