Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अमित शाह ने भारतीय जवानों को बता दिया अगला टारगेट, दो पड़ोसी देशों की खैर नहीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 21, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Amit Shah
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेपाल एवं भूटान जैसे मित्र देशों से लगीं देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और बिहार एवं झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सराहना की. शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एसएसबी के 61वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल और भूटान जैसे मित्र देशों से लगी हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसकी सतर्कता और उपस्थिति ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर और पूर्वी क्षेत्र में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित की है.’’

एसएसबी की अमित शाह ने क्यों तारीफ की?

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

वामपंथी उग्रवाद से निपटने में एसएसबी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए गृहमंत्री ने कहा, ‘‘एसएसबी ने बिहार और झारखंड में नक्सलवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अन्य सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के साथ उनके सक्रिय सहयोग ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी गतिविधियों को काफी हद तक कमजोर कर दिया है.’’  इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि दो पड़ोसी देशों के साथ सीमा के माध्यम से घुसपैठ को पूरी तरह से रोक दिया जाए. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नेपाल और भूटान की सीमाओं के माध्यम से तस्करी के प्रयास लगभग बंद हो गए हैं.

अमित शाह ने क्यों कहा कि अब समय आ गया?

शाह ने कहा, “अब समय आ गया है कि दो मित्रवत पड़ोसियों के साथ हमारी सीमाओं के माध्यम से घुसपैठ को पूरी तरह से रोक दिया जाए. हमें भारत को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पकड़ना होगा.” उन्होंने कहा, “देश के गृह मंत्री को नेपाल और भूटान के साथ भारत की 2,450 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. एसएसबी के जवान इन इलाकों की सुरक्षा कर रहे हैं.

बिना बाड़ वाली सीमाओं के ज़रिए मादक पदार्थों, हथियारों और मानव तस्करी की हमेशा से ही प्रवृत्ति रही है. एसएसबी के जवानों ने ऐसी कोशिशों को रोका है.”  उन्होंने दावा किया कि एसएसबी जवानों की लंबी निगरानी के बाद बिहार और झारखंड “माओवादी विद्रोहियों से मुक्त” हो गए हैं. उन्होंने कहा, “झारखंड और बिहार में एसएसबी ने माओवादियों से निपटने में अहम भूमिका निभाई है. इन इलाकों में आंदोलन लगभग खत्म हो चुका है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
किसान आंदोलन

किसान आंदोलन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, परेशान सिर्फ किसान नहीं!

February 18, 2024
operation midnight hammer

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर : अमेरिका का ईरान के परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला !

June 23, 2025
रथयात्रा

दिल्ली में निकली महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

June 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.