Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में चलेगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान, 588 टीम तैनात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2024
in दिल्ली
A A
Anti open burning campaign
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान को लेकर मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, राजस्व विभाग, जल बोर्ड, विकास विभाग, दिल्ली पुलिस, डीटीसी आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विंटर एक्शन प्लान के 21 बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में ग्रैप के कार्यान्वयन को लेकर भी विभागों को निर्देश दिए गए।

6 नवंबर से एक महीने तक चलेगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

गोपाल राय ने बताया कि विंटर एक्शन प्लान के तहत सरकार 6 नवंबर से एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत संबंधित विभागों की 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएंगी। यह सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी। साथ ही सरकारी विभागों, आरडब्ल्यूए और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को हीटर उपलब्ध करवाएं। जिससे खुले में बायोमास और ठोस अपशिष्ट को जलाने में कमी आए। 500 वर्ग मीटर से ऊपर की निर्माण साइट पर काम करने वाले रात्रि सुरक्षागार्डों को भी बिजली के हीटर वितरित करने का निर्देश दिया गया है।

आने वाले 10 दिन दिल्ली के लिए भारी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ठंड बढ़ने तथा हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली और पास के राज्यों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में रहा है। वैज्ञानिकों की राय के अनुसार तेजी से तापमान कम हो रहा है और हवा की गति भी काफी कम है। आने वाले 10 दिन दिल्ली के लिए भारी रहने वाले हैं। इसीलिए प्रदूषण के खिलाफ सभी संबंधित विभागों द्वारा किये गए कार्यों को लेकर आज दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी डस्ट अभियान से संबंधित टीमों ने अभी तक 7927 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और निर्माण स्थलों पर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर 428 स्थलों को नोटिस और चालान जारी किया है। साथ ही, 63 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मंत्री गोपाल राय ने बताया कि टीम में 13 संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ये दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं। सभी टीमों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

धूल को रोकने के लिए ये इंतजाम

मंत्री ने बताया कि 68 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन्स को सड़कों और खुले क्षेत्रों में तैनात किया गया, जिससे सड़क की धूल को फिर से फैलने से रोका जा सके। 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन 70 विधानसभा में और हॉटस्पॉट में तैनात किए गए ताकि सड़क पर तथा खुले क्षेत्र में धूल को कम किया जा सके। ऊंची इमारतों के ऊपर भी 146 एंटी-स्मॉग गन लगाई गयी है।

पराली से निपटने के लिए बायो-डीकंपोजर का छिड़काव

गोपाल राय ने कहा कि पराली की समस्या को समाप्त करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के धान के खेतों में पूसा बायो-डीकंपोजर का मुफ्त में छिड़काव कर रही, इस बार 5000 एकड़ से ज्यादा खेतों में बायो-डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। अब तक 3258 एकड़ से ज्यादा खेतों में बायो-डीकंपोजर का छिड़काव किया किया गया है। पराली जलाने को रोकने तथा निरीक्षण के लिए 11 टीमों  का गठन किया गया। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने को लेकर सरकार ने कई कदम उठाये हैं, जिसमें अक्तूबर से अब तक 76558 गाड़ी का चालान किया गया है। साथ ही 3248 पुराने वाहनों को जब्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023
PM Modi

‘आतंकवाद शांति की राह में बड़ा खतरा’… SCO की बैठक में पीएम मोदी का आतंक पर प्रहार

September 1, 2025
Prayagraj Maha Kumbh changed the life of sailor Pintu Mahara's family

प्रयागराज महाकुंभ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

March 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.