Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

अश्विन ने बल्ले से दिखाया करिश्माई अवतार, धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2024
in खेल
A A
Ashwin
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का बल्ले से ऐसे समय कमाल देखने को मिला जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत भी थी।

अश्विन ने चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन के आखिरी सेशन में टेस्ट क्रिकेट में अपना छठा शतक पूरा किया और साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली जिन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में 6 शतक लगाए थे। वहीं चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे, जिसमें अश्विन 102 और रवींद्र जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों के बीच अब तक 7वें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

अपने होम ग्राउंड पर लगाया दूसरा टेस्ट शतक

रविचंद्रन अश्विन चेन्नई टेस्ट मैच में जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उस समय भारतीय टीम ने 144 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभालने के साथ रनों की गति को भी बढ़ाने का काम किया। अश्विन ने लगातार खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। अश्विन का ये चेन्नई के चेपॉक जो उनका होम ग्राउंड भी है वहां पर टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा शतक है। अश्विन भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5वें सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं जो शतक लगाने में कामयाब हुए हैं।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • विजय मर्चेंट – 40 साल 21 दिन (बनाम इंग्लैंड, दिल्ली टेस्ट, साल 1951)
  • राहुल द्रविड़ – 38 साल 307 दिन (बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता टेस्ट, साल 2011)
  • वीनू मांकड़ – 38 साल 269 दिन (बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई टेस्ट, साल 1956)
  • वीनू मांकड़ – 38 साल 234 दिन (बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई टेस्ट, साल 1955)
  • रविचंद्रन अश्विन – 38 साल 2 दिन (बनाम बांग्लादेश, चेन्नई टेस्ट, साल 2024)

अश्विन ने इस मामले में भी की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया के लिए अश्विन 7वें या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए चार शतक लगाने के मामले में अब धोनी के बराबर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव हैं जिन्होंने कुल 7 शतक लगाए हैं। अश्विन का ये उनके टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का सबसे तेज शतक भी है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में सिर्फ 108 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
no entry for outside vehicles

महाकुंभ आने वाले सावधान, प्रयागराज में आज से बाहरी वाहनों की नो एंट्री

January 25, 2025
Paper leak

पेपर लीक: ‘सवालाें’ के साथ नकल माफियाओं ने ऐसे खेला खेल

January 14, 2023
summer camp

पुलिस मॉडर्न स्कूल में हुआ 15 दिवसीय समर कैंप समापन समारोह का आयोजन

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.