Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2026
in राज्य
A A
harkipodi
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कल यानी 25 जून को निर्जला एकादशी है. इस मौके पर एकादशी स्नान के लिए हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है. यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी है. ऐसे में अगर आप स्नान पर्व के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से ये ट्रैफिक प्लान जानकर निकलना फायदेमंद हो सकता है. इससे आप रास्ते में होने वाली किसी भी परेशानी से बच सकते हैं.

पुलिस के अनुसार,

इन्हें भी पढ़े

cyber india digital

साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!

August 8, 2026
cm dhami

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
EC

उत्तराखंड के 1400 से अधिक नेताओं पर चुनाव लड़ने पर रोक, EC का बड़ा ऐक्शन

August 7, 2026
Load More
  • अगर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है, तो भारी वाहनों को राज्य के बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा.
  • नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्ल्डिंग एरिया में लाया जाएगा, जहां से ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार धीरे-धीरे आगे जाने की अनुमति मिलेगी.
  • ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों के लिए चीला मार्ग का उपयोग केवल एग्जिट के लिए किया जाएगा.
  • वहीं, सामान्य ट्रैफिक की स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन, सिंहद्वार और शंकराचार्य चौक मार्ग से वाहनों को हरिद्वार भेजा जाएगा.
  • टोल प्लाजा पर अधिक दबाव होने की स्थिति में नहर पटरी मार्ग को एग्जिट रूट के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

ये रहेंगे विशेष प्रतिबंध

  • ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहन, ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित रहेगा.
  • 24 जून 2026 की रात 10 बजे से स्नान पर्व समाप्त होने तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा.
  • इसी समय से बसों, ट्रैक्टरों और बड़े यात्री वाहनों को हनुमान वाटिका होते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा किया जाएगा.
  • वहीं, 25 जून को सुबह 3 बजे से दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग भेजा जाएगा.
  • 24 जून की रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक देहरादून से आने वाले बड़े वाहन लालजीवाला पार्किंग में और नजीबाबाद से आने वाले बड़े वाहन नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किए जाएंगे.

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए

  • दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले श्रद्धालु सामान्य स्थिति में नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार पहुंच सकेंगे. इनके लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई हैं.
  • अगर ट्रैफिक का दबाव अधिक हुआ तो वाहनों को नगला इमरती, लक्सर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक और मातृसदन पुलिया मार्ग से डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग भेजा जाएगा.

दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से आने वाले वाहनों का डायवर्जन

  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच-344, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ और मोहण्ड होते हुए देहरादून और ऋषिकेश भेजा जाएगा.
  • नजीबाबाद जाने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, बालावाली और बिजनौर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.
  • वहीं, देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली बसों को रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल, बिहारीगढ़ और मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा.

मुरादाबाद/नजीबाबाद से आने वाले श्रद्धालु के लिए

छोटे वाहन नजीबाबाद से चिड़ियापुर, श्यामपुर,  चंडी चौकी और चंड़ी चौक के रास्ते होते हुए हरिद्वार पहुंच सकेंगे. इनके लिए दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई हैं.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह

उत्तराखंड पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से तय पार्किंग का इस्तेमाल करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें, ताकि हरिद्वार में आपकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रहे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

अयोध्या से राम सेतु तक राम राज 

April 5, 2024
CM Devendra Fadnavis

अब भारत में ही पूरा होगा विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का सपना : CM देवेंद्र फडणवीस

June 15, 2025
Vikram Lander

विक्रम लैंडर ने ऐसा क्या किया जो हमारे अंतरिक्ष यात्री चांद पर जाकर वापस आ सकेंगे?

September 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!
  • साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.