Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

बुमराह ने अपने साथी से छीन ली नंबर-1 की कुर्सी, रोहित-पंत को नुकसान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 2, 2024
in खेल
A A
Bumrah
9
SHARES
315
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी सफलता हासिल की. वह गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अपनी ही साथी बॉलर रविचंद्रन अश्विन को पहले स्थान से हटा दिया. दूसरी ओर, बल्लेबाजों की रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने दोनों बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था.

अश्विन से एक पॉइंट आगे बुमराह

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट लिए थे. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके थे. बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 7 विकेट से मैच जीतने में मदद की. अश्विन भी उस मैच में टीम इंडिया के सदस्य थे. उन्होंने कुल पांच विकेट लिए. वह बुमराह के 870 रेटिंग अंक से सिर्फ 1 पॉइंट पीछे हैं. बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने चार स्थानों की छलांग लगाई और 18वें नंबर पर पहुंच गए. वहीं, अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन पांच स्थान की छलांग लगाकर 28वां स्थान हासिल कर लिया.

नाथन लियोन के बराबर प्रभात जयसूर्या

श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 18 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. वह बॉलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के बराबर सातवें स्थान पहुंच गए. यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है. प्रभात ने एक स्थान की छलांग लगाई.

विराट टॉप-10 में वापस लौटे

ओपनर यशस्वी को बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 72 और 51 रन की पारी खेली. उन्होंने 2 स्थानों की छलांग लगाई. तीसरा स्थान उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है. पहले स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट और दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन हैं. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टॉप-10 में वापसी कर ली है. वह पहले टेस्ट के बाद इससे बाहर हो गए थे. उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 19 रन की पारी खेली. विराट अब छठे स्थान पर पहुंच गए.

रोहित-गिल और पंत को नुकसान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. रोहित टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. वह 5 स्थान फिसलकर 15वें नंबर पर पहुंच गए. दूसरी ओर, पंत टॉप-10 में हैं. वह छठे से नौवें स्थान पर लुढ़क गए. शुभमन की बात करें तो वह 14वें से 16वें नंबर पर गिर गए. केएल राहुल को 10 पायदानों का फायदा हुआ. वह 49वें नंबर पर आ गए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
heat wave

भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं करोड़ों भारतीय!

May 29, 2023
हेमा मालिनी

सांसद हेमा मालिनी के सहयोग से शास्त्रीय नृत्य सिखाने हेतु कार्यशाला का आयोजन

April 24, 2025

मायावती के रास्ते पर अखिलेश!

January 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.