Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे फिल्म सिटी का शिलान्यास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 25, 2025
in राज्य
A A
cm yogi
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” का निर्माण कार्य इस माह के अंत तक या फिर अगले माह से शुरू हो सकता है। निर्माण कार्य के लिए चयनित निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (Bayview Projects LLP) ने पूरी तैयारी कर ली है। जिस भूमि पर निर्माण होना है उसका जियो-टेक्निकल सर्वे लगभग पूर्ण हो चुका है और कंपनी आने वाले दो-तीन दिनों में अपना बिल्डिंग प्लान सबमिट कर देगी। इस बीच भूमि को समतल करने का कार्य जारी है और सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं। साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। सभी अप्रूवल मिलते ही निर्माण कार्य का शुभारंभ हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

Mamta

क्या ममता के बागी बंगाल में बना रहे ‘नई तृणमूल’?

June 3, 2026
CM Dhami

चारधाम यात्रा पर सख्त हुए CM धामी- सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद का दिए निर्देश

June 3, 2026
बुलडोजर

धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए गए

June 3, 2026
karnataka congress

कौन बनेगा कर्नाटक का डिप्टी सीएम? नई मुसीबत में फंसी कांग्रेस

June 2, 2026
Load More

इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से होगा। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में यह इंटरनेशनल फिल्म सिटी स्थापित की जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य को फिल्म निर्माण, मीडिया, मनोरंजन और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

सच होगा सीएम योगी का सपना
बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी के जीएम राजीव अरोड़ा के अनुसार, जैसे ही बिल्डिंग प्लान को मंजूरी मिलती है, निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण (फेज-1) में कंपनी 13 से 14 अत्याधुनिक फिल्म साउंड स्टूडियो और लगभग 3 लाख वर्ग मीटर में फैला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी। इस पूरी परियोजना का निर्माण तीन चरणों में 8 वर्षों के भीतर किया जाएगा। राजीव अरोड़ा ने कहा कि, “हम ऐसी फिल्म सिटी बनाएंगे, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करेगी।”उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म सिटी के शिलान्यास का कार्य स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है।

यूपी की छवि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी फिल्म सिटी
यीडा क्षेत्र में विकसित होने जा रही फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर यीडा भी काफी उत्साहित है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यीडा इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने को तैयार है। इसके बीच में आने वाली हर तरह की अड़चन को दूर किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण से लेकर किसानों को मुआवजे तक की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश को एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि राज्य में रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण और सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार में भी अहम भूमिका निभाएगी। योगी सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश की छवि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

सेक्टर 21 में 1000 एकड़ में विकसित होगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी परियोजना को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर-21 में विकसित किया जा रहा है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1000 एकड़ है। परियोजना के पहले चरण (फेज-1) में 230 एकड़ भूमि पर काम शुरू किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹1510 करोड़ है। सर्वाधिक 18 प्रतिशत ग्रॉस रेवेन्यू शेयर प्रस्ताव देकर हाईएस्ट बिडर के रूप में चयनित बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को लेटर ऑफ अवार्ड विगत वर्ष ही जारी किया जा चुका है। 27 जून 2024 को यीडा और कंसेशनायर प्रतिनिधि बोनी कपूर के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं, जिसके अनुरूप, 27 फरवरी 2025 को साइट का राइट ऑफ वे कंसेशनायर को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत फिल्म सिटी का मास्टर प्लान 30 जनवरी 2025 को अनुमोदित किया गया। भविष्य में शेष 770 एकड़ भूमि पर फेज-2 और फेज-3 के अंतर्गत विस्तार किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एक राष्ट्र, एक संविधान फिर गरीब और सरमायदार पर कार्यवाही करने में भेदभाव क्यों..?

June 29, 2025
CSIR

‘कृषि पोषण जैवप्रौद्योगिकी’ थीम पर CSIR ने आयोजित किये कार्यक्रम

November 6, 2024
ODF Swachh Bharat

ओडीएफ से आगे-संपूर्ण स्वच्छ भारत की ओर

October 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रणवीर सिंह के लीगल नोटिस का असर, FWICE ने ‘धुरंधर’ स्टार से तुरंत हटाया बैन
  • इस गेंदबाज के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड!
  • हेल्थ सर्वे के गायब हुए डेटा पर चिंता क्यों जता रहे हैं एक्सपर्ट?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.