नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार और सीएम विजय (CM Vijay) की फिल्म ‘जना नायकन’ (Jana Nayagan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘जना नायकन’ को हरी झंडी दी है। इस बीच फिल्म ‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से पहले ही ‘जना नायकन’ ने मोटी कमाई कर ली है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट पर…(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Jana Nayagan Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी Vijay की फिल्म, फैन्स हुए उत्साहित)
‘जना नायकन’ ने उड़ाया गर्दा
‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े फैंस की दीवानगी साफ दिखा रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 6.32 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है। यहां फिल्म के टिकटों की बिक्री से 4.17 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है, जो कुल एडवांस बुकिंग का बड़ा हिस्सा है। इसके बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, जहां से 3.05 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की गई है। बता दें कि ‘जना नायकन’ पहले 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को समय पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया, जिसके चलते इसकी रिलीज टालनी पड़ी।
कब रिलीज होगी ‘जना नायकन’
बताते चलें कि कानूनी अड़चनों की वजह से फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज कई महीनों तक टलती रही। करीब सात महीने की देरी के बाद आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया। अब फिल्म 23 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज नजदीक आते ही इसे लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। थलापति विजय के अलावा फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसा लगता है कि विजय की आखिरी मूवी बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम करने वाली है।







