Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में ठंड ने तोड़े सीजन के सारे रिकॉर्ड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 13, 2024
in दिल्ली
A A
Cold in Delhi
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। इससे पूर्व 13 जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का  मानना है  कि  अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को शीतलहर के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार की सुबह बेहद ठंडी रही। लेकिन सुबह लगभग 10 बजे कुछ घंटों के लिए  धूप  निकली, जिसके चलते लोगों को हल्की राहत मिली। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मौसम ने दोबारा करवट ली और धूप गायब हो  गई। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी और शाम होते-होते कोहरा छाने लगा। दिनभर बर्फीली हवाएं चलने  की  वजह से राजधानी में लोगों ने काफी ठिठुरन महसूस की। मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम  तापमान 4 डिग्री के आसपास रहेगा। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक बर्फीली हवाओं से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि पश्चिनी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली के  तापमान में  गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को नीचे बादल आने के चलते धूप गायब हो गई, लेकिन अगले कुछ दिनों में दोपहर के  समय  धूप निकलेगी। इससे दोपहर का तापमान बेहतर रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आगामी 16 जनवरी  को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इससे एक बार फिर बर्फीली हवाओं का सामना दिल्लीवासियों को करना  पड़ेगा।

शनिवार को न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को जहां दिल्ली का  अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री था तो वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। शनिवार को एसपीएस मयूर विहार में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री, मुंगेशपुर में 15.6 डिग्री जबकि रिज में 16.3 डिग्री दर्ज किया  गया। दिल्ली में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री आया नगर का रहा। मौसम विभाग का  मानना है कि आगामी  16 जनवरी से तापमान में कुछ सुधार होगा।

कोहरे के चलते 40 से ज्यादा रेलगाड़ियां प्रभावित

राजधानी में शनिवार सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा रहा, लेकिन इसके बावजूद रेल एवं हवाई यातायात पर इसका बड़ा असर देखने  को मिला। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली आने वाली 40 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से पहुंची। वहीं एक दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से रवाना हो सकी। अमृतसर से नांदेड़ के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस शनिवार  को 6 घंटे की देरी से पहुंची। वैशाली एक्सप्रेस 5.30 घंटे, भूवनेश्वर राजधानी 3 घंटे, रिवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 5.30 घंटा जबकि  प्रयागराज एक्सप्रेस 3.15 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। दिल्ली आने  वाली वंदेभारत और राजधानी गाड़ियां भी कोहरे से प्रभावित  हो रही हैं। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 20 विमानों ने देरी से उड़ान भरी।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP masterplan in Delhi

दिल्ली में बीजेपी का मास्टरप्लान, मोदी ने दिया जीत का मंत्र!

January 2, 2025
government

सरकार और अदालत हमारी भी सुनो

December 13, 2024
पतंग

बिना इजाजत पतंग उड़ाने की ‘गुप्त सजा’ होश उड़ा देगी!

January 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.