Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मुस्लिम वोटों को सहेजने के लिए कांग्रेस ने किया ये काम, उठने लगे कई सवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 28, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बुलडोजर पर सेमिनार के बहाने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने बुधवार को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर एक नई बहस छेड़ दी है. इस सेमिनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू और वैभव श्रीवास्तव समेत कई अन्य नेता शामिल हुए.

दिल्ली के पार्टी ऑफिस में हुआ सेमिनार
‘बीजेपी के बुलडोजर तंत्र’ विषय पर आयोजित सेमिनार में इसके कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई. पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के दो युवा वकीलों को भी इस सेमिनार में आमंत्रित किया था. कानूनी तौर पर क्या सही है और जनता को किस तरीके से उनके मकान और घर टूटने से बचाया जा सकता है, इस पर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने चर्चा की. खास बात यह रही कि सेमिनार के बाद कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से एक डिनर का आयोजन किया गया था.

इन्हें भी पढ़े

murder

दिल्ली : पानी का गुब्बारा बना बवाल की वजह, कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक को दी दर्दनाक मौत

March 6, 2026
hospitals

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली के 51 अस्पतालों को अवमानना नोटिस, जानिए मामला

March 6, 2026
traffic challan

घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, जानिए प्रोसेस

March 5, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
Load More

200 लोगों के लिए किया गया इफ्तार का आयोजन?
इस डिनर पार्टी में 200 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था. जिसकी व्यवस्था पार्टी के अल्पसंख्यक आयोग की ओर से की गई थी. इस डिनर के मेनू में वेज और नॉनवेज दोनों रहे. मुख्यालय में वेज खाना बनाया गया जबकि नॉन वेज भोजन बाहर से आया. पार्टी में आने वाले मेहमानों को चिकन कोरमा, चिकन बिरयानी, मिक्स वेज, शाही पनीर, फ्रूट चाट आदि परोसा गया.

इफ्तार पार्टी नहीं, डिनर था: इमरान प्रतापगढ़ी
इसको लेकर सेमिनार के आयोजक और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने बातचीत में कहा कि ये सेमिनार के बाद डिनर था, इफ्तार पार्टी नहीं. उन्होंने कहा, मेरा रोजा है इसलिए मैं इफ्तार करूंगा और यहां मौजूद जिन लोगों का रोजा है वह सभी इफ्तार करेंगे लेकिन जिन का रोजा नहीं है वह खाना खाएंगे.

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इफ्तार पार्टी का आयोजन सही है. हालांकि कांग्रेस (Congress) और पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग इसे स्वीकार करने से पीछे हट रहा है. ऐसे में क्या पार्टी को हिंदू वोट बैंक के छिटकने का डर सता रहा है. क्या ऐसा करने से हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी ने हिंदुत्व की ओर झुकाव दिखाने की जो कोशिश की है, वह बेकार हो जाएगी?

बीते सालों से नहीं हुए थे धार्मिक कार्यक्रम
बताते चलें कि कांग्रेस (Congress) मुख्यालय में बीते कई सालों में कोई धार्मिक आयोजन नहीं हुआ है. दो दशक पहले तक जरूर होली, राम नवमी और इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन होते थे. सत्ता से बाहर होने के बाद से पार्टी कार्यालय में इस तरह के आयोजनों को बंद कर दिया गया. बताया जाता है कि सलमान खुर्शीद के कहने पर इफ्तार पार्टी रखी गई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Savarkar

सावरकर के जन्मदिन पर नवीन संसद भवन

May 29, 2023
CM Yogi

सीएम योगी ने बोले – राजस्व केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है!

June 8, 2025

इस बार बीजेपी का पलड़ा बहुत भारी, 2018 में कितनी सच हुई थी भविष्यवाणी?

November 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जीवन की खूबसूरती को दिखाती है ‘जादूगरनी’
  • संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन कार्यक्रम से संभव है सामाजिक परिवर्तन
  • नेपाल चुनाव: रैपर से नेता बने बालेन शाह की बड़ी बढ़त, PM बनने की ओर बढ़ते कदम !

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.