Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से गांव भूरेका में की मुलाकात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 23, 2025
in राज्य
A A
victim's family
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा: जिले के नौहझील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूरेका में दिनांक 20 मई 2025 की रात्रि को एक दलित बारात में डीजे बजाने को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा दूल्हे को बारात से उतारने, दुल्हन पक्ष के परिजनों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ जैसी अत्यंत निंदनीय व अमानवीय घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है।

कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश धनगर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं हाथरस प्रभारी श्री विक्रम बाल्मीकि, दलित चिंतक एवं एडवोकेट श्री प्रदीप सागर, समाजसेवी श्री राजा बाबू बाल्मीकि एवं वामपंथी नेता एडवोकेट नसीर शाह शामिल थे।

इन्हें भी पढ़े

Mamta

क्या ममता के बागी बंगाल में बना रहे ‘नई तृणमूल’?

June 3, 2026
CM Dhami

चारधाम यात्रा पर सख्त हुए CM धामी- सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद का दिए निर्देश

June 3, 2026
बुलडोजर

धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए गए

June 3, 2026
karnataka congress

कौन बनेगा कर्नाटक का डिप्टी सीएम? नई मुसीबत में फंसी कांग्रेस

June 2, 2026
Load More

पीड़ित परिवार के अंतर्गत नवविवाहिता बेटी की मां ने बताया कि मेरी बेटी की शादी थी, उसके पिता एवं भाई का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है। बस्ती और समाज के सहयोग से विवाह की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुँची, क्षेत्र के दबंगों ने आकर तांडव शुरू कर दिया। दूल्हे को जबरन बारात से उतार दिया गया और परिजनों के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दबंग वहां से चले गए लेकिन अगले दिन, सुबह बेटी की बिदाई के तुरंत बाद दबंग पुनः संगठित होकर आए और पूरे परिवार के साथ पुनः मारपीट की तथा घर में जमकर तोड़फोड़ की। अभी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं है दबंग परिवारों के लोग समझौते के लिए दवाब बना रहे हैं, हमें सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है।

श्री मुकेश धनगर ने कहा, “यह हमला दलित समाज के स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगी और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, हम चुप नहीं बैठेंगे।”
श्री विक्रम बाल्मीकि ने कहा, “यह मामला केवल अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की गंभीर चुनौती है। हम इसे राष्ट्रीय मंच तक ले जाएंगे।”

एडवोकेट प्रदीप सागर ने कहा कि यह घटना एससी/एसटी एक्ट और संगठित अपराध की गंभीर धाराओं में आती है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।

वामपंथी नेता एडवोकेट नसीर शाह ने कहा है कि यह घटना न केवल संवेदनहीनता का चरम उदाहरण है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि-

  • घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
  • पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
  •  पीड़ित परिवार को हुए आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति सरकार की ओर से अविलंब की जाए।
  •  पीढ़ित परिवार को एससी एसटी एक्ट के तहत तत्काल मुआवजा राशि दी जाए, अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी कलेक्ट्रेट घेराव कर बड़ा आंदोलन करेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक

मार्च में वैदिकजी का मार्च

March 31, 2023
Harak Singh Rawat attacks BJP, Trivendra Rawat replies

हरक सिंह रावत का BJP पर वार, 27 करोड़ चंदा विवाद से सियासत गरमाई, त्रिवेंद्र रावत का जवाब!

August 26, 2025
America and Iran

पीस डील पर सस्पेंस बरकरार, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के दावे पर ईरान ने उठाए सवाल

May 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रणवीर सिंह के लीगल नोटिस का असर, FWICE ने ‘धुरंधर’ स्टार से तुरंत हटाया बैन
  • इस गेंदबाज के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड!
  • हेल्थ सर्वे के गायब हुए डेटा पर चिंता क्यों जता रहे हैं एक्सपर्ट?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.