Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

केपटाउन में भारत की जीत के बावजूद भी चली गई टेस्ट की बादशाहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2024
in खेल
A A
Captain Rohit Sharma
22
SHARES
733
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम न सिर्फ केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली एशिया की पहली टीम बनी है बल्कि उसने साउथ अफ्रीका की धरती पर दूसरी बार कोई टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाने में कामयाबी हासिल की है. भारत ने इससे पहले साल 2010-11 में साउथ अफ्रीका की धरती पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवाई थी. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली है.

केपटाउन में जीत के बावजूद चली गई टेस्ट की बादशाहत
केपटाउन टेस्ट जीतकर इतिहास रचने के बाद भी भारतीय टीम को एक बुरी खबर मिली है. केपटाउन में जीत के बावजूद भारत की टेस्ट रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम एक स्थान के नुकसान के साथ टॉप से फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम थी.

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जिसके कारण उसे 1 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के रेटिंग अंक 118 से घटकर 117 हो गए हैं. 117 रेटिंग अंक के साथ अब भारतीय टीम आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान से फिसलकर दूसरे पायदान पर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंक के साथ आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है.

आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच फिलहाल सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बनाई हुई है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद एक बार फिर से रैंकिंग अपडेट होगी. इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के रेटिंग अंक और भी बढ़ेंगे. आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, साउथ अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर काबिज है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
conversion

कठोर कानून के बाद भी क्यों नहीं रुक रहा धर्मांतरण?

June 21, 2023
pakistaan

अब कैसे दूर होगी कंगाली?

February 9, 2023

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवानों को मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.