Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

500 मीटर तक दुश्मन का खेल खत्म, सेना के लिए नई घातक बंदूक तैयार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2026
in राष्ट्रीय
A A
dvipa defence
17
SHARES
569
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हैदराबाद: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को एक और बड़ी ताकत मिल गई है. तेलंगाना की डिफेंस स्टार्टअप द्वीपा डिफेंस (Dvipa Defence) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने विदेशी हथियार कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. कंपनी की स्वदेशी ‘उग्राम’ (UGRAM) 7.62×51 मिमी बैटल राइफल ने भारतीय सेना और गृह मंत्रालय (एमएचए) के अहम ट्रायल सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं. अब इस राइफल की खरीद की प्रक्रिया केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के लिए शुरू हो चुकी है.

इस राइफल को डीआरडीओ की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) के साथ मिलकर केवल 100 दिनों में तैयार किया गया. इसे भारत के सबसे तेज स्वदेशी हथियार विकास कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है. ‘उग्राम’ ने सेना के जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट (GSQR) ट्रायल, सभी मौसमों में फील्ड परीक्षण और गृह मंत्रालय के बोर्ड ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.

इन्हें भी पढ़े

india export

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड

November 17, 2026
health scheme

स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च: इलाज के कुल खर्च का 30% बिल दवाओं का

November 17, 2026
E-Rupee

भारत मंडपम: विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल

November 17, 2026
PM Modi

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में

November 17, 2026
Load More

कंपनी के प्रबंध निदेशक सिबू जोसेफ ने बताया कि 2021 में मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मिलने के बाद हैदराबाद में तेलंगाना सरकार की ओर से आवंटित 13 एकड़ से अधिक जमीन पर अत्याधुनिक उत्पादन इकाई स्थापित की गई. उन्होंने कहा कि कंपनी अब तक 100 से अधिक स्वदेशी हथियार प्रणालियां और उनके अलग-अलग संस्करण विकसित कर चुकी है, जिनमें ‘उग्राम’ उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आई है.

द्वीपा डिफेंस के मुताबिक, ‘उग्राम’ ने विश्वसनीयता और सहनशक्ति से जुड़े सभी कठिन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. अब सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और एनएसजी जैसी प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसकी खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.

आधुनिक गैस-ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट सिस्टम से लैस यह राइफल चार किलोग्राम से भी कम वजन की है और इसकी प्रभावी मारक क्षमता 500 मीटर तक है. कंपनी का दावा है कि यह आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.

द्वीपा डिफेंस केवल एक राइफल तक सीमित नहीं है. कंपनी स्वदेशी असॉल्ट राइफल, कार्बाइन, सब-मशीन गन, अल्ट्रा-लाइट मशीन गन और हथियारयुक्त एंटी-ड्रोन सिस्टम भी विकसित कर रही है. 2018 में स्थापित यह स्टार्टअप अब भारत के निजी रक्षा उद्योग में तेजी से उभरती ताकत बन चुका है और छोटे हथियारों के क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कार्यकर्ता अभय त्यागी

गढ़मुक्तेश्वर सीट पर बढ़ी सियासी हलचल: युवा जोश के साथ भाजपा कार्यकर्ता अभय त्यागी ने पेश की मजबूत दावेदारी

August 22, 2026
mohan bhagwat

‘शिकंजी है तो कोका कोला क्यों’… टैरिफ वॉर के बीच RSS प्रमुख भागवत ने दिया स्वदेशी मंत्र

August 28, 2025
India-China

भारत को मिल सकता है चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट का लाभ!

September 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड
  • मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.