नई दिल्ली। दोस्त इजरायल संग भारत ने 2000 करोड़ की मेगा डील साइन की है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। यह Contract भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाजों पर तैनात ‘बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ के अपग्रेडेशन और पुराने पुर्जों के मैनेजमेंट (Obsolescence Management) के लिए है।
भारत की खतरनाक बराक मिसाइल में इस अपग्रेडेशन का उद्देश्य भारतीय नौसेना की क्षमता को और मजबूत करना है। ताकि इंडियन नेवी जहाजों पर हवा से आने वाले मिसाइल जैसे खतरों या दूसरे हथियारों से बचा सके। इस डील के तहत अभी जो एयर डिफेंस सिस्टम जहाज पर तैनात है, उसकी क्षमताओं को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा।
हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर में बड़े बदलाव
इस एग्रीमेंट में सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे, ताकि तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा सके। इससे नेवी की ‘पॉइंट-डिफेंस’ क्षमता की रेंज और प्रभाव भी बेहतर होगा। इस अपग्रेडेशन के बाद नेवी के प्लेटफॉर्म बदलते हवाई खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। ये समझौता 18 नवंबर को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ।
इजरायल-भारत समझौते में क्या-क्या शामिल
- IAI ‘बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का बड़े स्तर पर अपग्रेडेशन करेगा।
- इस अपग्रेडेशन से सिस्टम में बेहतर फीचर्स जुड़ेंगे, और इसकी रेंज तथा हवाई सुरक्षा क्षमताओं में सुधार होगा।
बराक मिसाइल सिस्टम आखिर है क्या, जानें
- बराक प्रणाली को नौसैनिक जहाजों को हवाई खतरों से बचाने (पॉइंट डिफेंस) के लिए डिजाइन किया गया है।
- इसके अपग्रेड होने से भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा और मजबूत होने की उम्मीद है।
- ये अपग्रेडेशन ऐसे समय हो रहा है, जब मिसाइल और हवाई तकनीकों में हो रही प्रगति के कारण जहाज का एयर डिफेंस सिस्टम अहम हो गया है।







