Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PF: 25 लाख के फंड पर हर महीने 15000 निकाला तब भी 20 साल बाद बचेंगे 37 लाख

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 22, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
pf
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद आपका खुद का पैसा वो ही होता है, जो प्रोविडेंट फंड में जमा होता है. इस पैसों को एक साथ निकालने की व्यवस्था थी. उसके बाद उस पैसा का क्या करना है. खर्च करना या फिर एफडी या शेयर बाजार में निवेश करना है. वो आपकी खुद की मर्जी होती थी. एफडी का रिटर्न कितना है, वो किसी को बताने की जरुरत नहीं है. वहीं शेयर बाजार कितना रिस्की है, वो साल 2026 में सभी ने शुरुआत के 10 महीनों में देखा ही है. ऐसे में किया क्या जाए?

इस समस्या को खत्म करने के लिए ईपीएफओ ने नई व्यवस्था शुरू की. जिसका नाम है ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’. जो कि उन रिटायर होने वाले मेंबर्स के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो अपनी भविष्य निधि (PF) की सेविंग से रेगुलर कमाई करना चाहते हैं. इस सुविधा के तहत, पात्र मेंबर अपनी रिटायरमेंट की बचत को महीने, तीन महीने और 6 महीने के आधार पर किश्तों में प्राप्त कर सकेंगे, जबकि बची हुई राशि पर रिटर्न मिलना जारी रहेगा.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

आपके सामने पूरा आसमान है, बड़े सपने देखिए और उन्हें साकार कीजिए : PM मोदी

November 22, 2026
amit shah

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026
labor code

लेबर कोड लागू हुए एक साल पूरे, कितना बदला श्रमिकों का जीवन

November 22, 2026
space station in india

अब अंतरिक्ष में बनेंगी भविष्य की दवाएं, भारत की नई तैयारी

November 22, 2026
Load More

EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज’ (CBT) ने 19 नवंबर 2026 को अपनी 240वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. लेकिन इसका कैलकुलेशन भी समझना काफी जरूरी है. अगर रिटायरमेंट के बाद किसी के ईएफएफ फंड में 25 लाख रुपए जमा है और अगले 20 बरस तक वो अपने अकाउंट से 15—15 हजार निकालता रहे तब भी उसके अकाउंट में 37 लाख रुपए होंगे. खास बात तो ये है कि वह अपने अकाउंट से इन 20 सालों में 36 लाख रुपए निकाल चुका होगा. आइए इस पूरे कैलकुलेशन को आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं…

EPFO की SWP सुविधा से किसे फायदा होगा?

श्रम मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती फेज में 55 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 6.32 लाख EPF मेंबर्स, जिनका प्रोविडेंट फंड बैलेंस 5 लाख रुपए से अधिक है, इसके मुख्य लाभार्थी होंगे. इस सुविधा से उन लोगों को भी फायदा होगा जो रिटायर होने वाले हैं और अपनी EPF सेविंग से एकमुश्त पूरी रकम निकालने के बजाय रेगुलर इनकम करना चाहते हैं.

यह उन कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद कोई बड़ी पेंशन या आय का कोई अन्य भरोसेमंद स्रोत नहीं है. रिटायरमेंट के तुरंत बाद अपनी पूरी EPF राशि को बैंक डिपॉजिट या किसी अन्य निवेश में डालने के बजाय, वे अपनी बची हुई रकम को प्रोविडेंट फंड में ही रहने दे सकते हैं और समय-समय पर पैसे निकाल सकते हैं.

यह योजना उन रिटायर होने वाले लोगों के लिए भी मददगार हो सकती है, जिन्हें दोबारा निवेश करने के जोखिम की चिंता रहती है. जब रिटायरमेंट की बड़ी रकम एक साथ निकाल ली जाती है, तो व्यक्ति को यह तय करना पड़ता है कि उसे कहां निवेश करें और हर महीने कितनी रकम निकालें. ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल फैसिलिटी’ (SWP) इस प्रोसेस को अधिक सिस्टमैटिक बना सकती है.

EPFO की ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ (SWP) कैसे काम करेगी?

SWP के तहत, रिटायर होने वाले मेंबर अपनी पूरी EPF सेविंग एक साथ निकालने के बजाय, उसे नियमित अंतराल पर निकाल सकेंगे. सदस्य अपनी पसंद के अनुसार, हर महीने, हर तिमाही या हर छमाही पर पैसे निकाल सकते हैं.

बची हुई रकम EPF फंड में ही निवेशित रहेगी और उस पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा. इसका मतलब यह है कि सदस्य अपनी रिटायरमेंट सेविंग का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं, जबकि बाकी बची हुई रकम पर उनका मालिकाना हक बना रहेगा.

यह सुविधा पूरी तरह से स्वैच्छिक (voluntary) होगी. जो मेंबर रिटायरमेंट के समय अपनी पूरी EPF राशि एक साथ निकालना चाहते हैं, उन्हें समय-समय पर पैसे निकालने का विकल्प चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा.

इस प्रस्ताव में परिवार के सदस्यों के हितों की सुरक्षा का भी प्रावधान है. श्रम मंत्रालय के अनुसार, यदि पैसे निकालने की अवधि के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उनका नॉमिनी या आश्रित व्यक्ति बची हुई रकम निकाल सकता है या नियमित भुगतान प्राप्त करना जारी रख सकता है.

समझें ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ का पूरा गणित

इसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं. अगर किसी तरुण गुप्ता नाम रिटायर्ड आदमी के बाद ईपीएफ अकाउंट में 25 लाख रुपए हैं और वह ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ का विकल्प चुनता है तो 20 साल में हर महीने 15 हजार रुपए निकालने के बाद वो करीब 36 लाख रुपए का विड्रॉल कर लेगा. खास बात तो ये है कि ईपीएफ से सालाना 8.25 फीसदी यानी हर महीने के हिसाब से 0.6875 फीसदी ब्याज भी मिलता रहेगा. जिसकी वजह से 20 बरस के बाद भी तरुण के अकाउंट में 37,66,593 रुपए का फंड जमा रहेगा. नीचे दी गई टेबल में 1 महीने से लेकर 20 साल तक का पूरा गणित समझाया गया है.

क्या SWP, मासिक EPF पेंशन की जगह लेगी?

नहीं. प्रस्तावित SWP, ‘एम्प्लॉयीज पेंशन स्कीम’ (EPS) से अलग है. EPS के तहत, पात्र सदस्य कम से कम 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं. SWP के तहत सदस्य समय-समय पर अपनी जमा EPF बचत में से पैसे निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य मासिक EPS पेंशन की जगह लेना नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली आय को और बढ़ाना है.

जो रिटायर होने वाले लोग दोनों लाभ पाने के योग्य हैं, उन्हें रिटायरमेंट के बाद आय के दो अलग-अलग स्रोत मिल सकते हैं: एक मासिक EPS पेंशन और दूसरा अपने EPF फंड से समय-समय पर निकाले जाने वाली रकम.

मौत होने पर तो बचे हुए EPF बैलेंस का क्या होगा?

इस प्रस्ताव में नॉमिनी और आश्रितों के अधिकारों का भी प्रावधान है. अगर किसी मेंगर की मृत्यु SWP (सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान) के तहत भुगतान प्राप्त करने के दौरान हो जाती है, तो उनके परिवार के पात्र सदस्यों के पास यह विकल्प होगा कि वे बचा हुआ EPF बैलेंस निकाल लें या समय-समय पर मिलने वाले भुगतान को जारी रखें.

यह प्रावधान उन परिवारों को अधिक फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी दे सकता है, जो रिटायर होने वाले व्यक्ति की जमा की गई प्रोविडेंट फंड सेविंग पर निर्भर हैं. हालांकि, इसका डिटेल्ड वर्क फ्रेम, जिसमें इसे लागू करने का प्रोसेस और अन्य शर्तें शामिल हैं, जरूरी संशोधनों और नोटिफिकेशनों पर निर्भर करेगा. श्रम मंत्रालय ने कहा है कि EPF योजना में संबंधित संशोधनों को मंजूरी मिलने के बाद नोटि​फाई किया जाएगा. साथ ही, मंत्रालय वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर आयकर अधिनियम (Income-tax Act) में भी जरूरी संशोधन करने पर काम कर रहा है.

EPFO की SWP सुविधा रिटायर होने वाले लोगों को अपनी जमा बचत को अधिक व्यवस्थित तरीके से प्रबंधित करने में मदद कर सकती है. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें रेगुलर इनकम की जरूरत है, लेकिन वे अपनी रिटायरमेंट की पूरी रकम एक साथ नहीं निकालना चाहते. इसकी वास्तविक उपयोगिता निकासी की सीमा, भुगतान के ढांचे और इसे लागू करने के नियमों पर निर्भर करेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पहल की ख़बर का असर: सवाड़ गांव को जल्द मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात !

May 2, 2025
BJP-AAP

दिल्ली में छठ पूजा पर सियासी जंग, यमुना के झाग पर AAP-BJP आमने-सामने !

October 25, 2025
sushila

नया नेपाल…सुशीला सरकार! सुशीला को कमान, क्या संभल जाएगा नेपाल?

September 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आपके सामने पूरा आसमान है, बड़े सपने देखिए और उन्हें साकार कीजिए : PM मोदी
  • किन चीजों का गुप्तदान करने से मिलता है पुण्य? ये है सही तरीका
  • ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.