Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिका ने दिया टैरिफ का जख्म तो भारतीय जहाजों ने बदला रूट, यहां हाथों-हाथ बिका माल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 28, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
india-us trade deal
18
SHARES
600
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जब अमेरिका ने भारतीय सामान पर भारी-भरकम टैरिफ थोंपा तो लगा कि भारतीय निर्यातकों की डगर काफी मुश्किल हो जाएगी. कुछ समय के लिए ऐसा हुआ भी, लेकिन भारत ने अपने जुझारूपन से इस चुनौती को अवसर में बदल दिया. अमेरिका की हठधर्मी और व्यापारिक दीवारों के बावजूद भारत ने न सिर्फ अपने कदम मजबूती से जमाए, बल्कि पड़ोसी देश चीन के बाजार में ऐसी एंट्री मारी कि दुनिया देखती रह गई. निर्यातकों ने अपने एक्सपोर्ट करने वाले जहाजों का रुख चीन की तरफ मोड दिया और वहां के बाजार में 22 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की.

अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ बेशक भारतीय निर्यातकों की चिंता बढ़ाई थी, बिलकुल उसी समय चीन अप्रत्याशित रूप से मददगार बनकर सामने आया. भारत के उत्पाद अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से चीनी बाजार में जगह बना रहे हैं. चीनी राजदूत शू फीहोंग (Xu Feihong) ने कहा कि चीन भारत की मदद करने को तैयार है, ताकि अमेरिकी टैरिफ के असर को कम किया जा सके. उन्होंने बताया, “भारत के चीन को निर्यात में 2025–26 की पहली छमाही में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 22% की बढ़ोतरी हुई है. चीन भारतीय प्रीमियम उत्पादों का स्वागत करता है और भारत के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने को तैयार है.”

इन्हें भी पढ़े

trump-putin

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…

October 21, 2026
pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
bimstec countries

सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर देंगे BIMSTEC देश, बैठक में अपनाया गया दिल्ली घोषणा पत्र

October 21, 2026
दुनिया में बढ़ती असमानता

दुनिया में बढ़ती असमानता: 10% अमीरों के पास 75% संपत्ति, 2% में गुजर कर रही आधी आबादी?

October 19, 2026
Load More

क्या बोलते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच भारत ने चीन को 8.41 अरब डॉलर के सामान निर्यात किए, जो पिछले साल की समान अवधि में 6.90 अरब डॉलर थे. यह लगभग 22 प्रतिशत की बड़ी उछाल है. खास बात यह रही कि अगस्त में अमेरिका द्वारा बढ़े टैरिफ के बाद सितंबर 2025 में चीन को निर्यात में 34 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाई है, जो 1.09 अरब डॉलर से बढ़कर 1.47 अरब डॉलर तक पहुंच गई.

किन-किन चीजों का निर्यात बढ़ा?

इस बढ़ोतरी में कई क्षेत्रों की अहम भूमिका रही. हल्के तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 116 प्रतिशत बढ़कर 1.48 अरब डॉलर तक पहुंच गया. टेलीफोन सेट के पार्ट्स में 162 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि झींगा के निर्यात में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा, सल्फर के निर्यात में 175 फीसदी और एल्युमिनियम की शिपमेंट में लगभग 59 फीसदी की वृद्धि हुई. वहीं, OLED फ्लैट पैनल डिस्प्ले जैसे नए उत्पाद, जो पिछले साल लगभग नगण्य थे, इस साल 246.26 मिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गए.

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (FIEO) के महानिदेशक और सीईओ अजय सहाय ने कहा, “भारत के निर्यात में 22 फीसदी की वृद्धि हमारे निर्यातकों की फुर्ती और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है. खासतौर पर वैल्यू-एडेड सेक्टर जैसे झींगे, एल्युमिनियम और टेलीफोन पार्ट्स में यह मजबूती दिख रही है.”

हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अभी इस बदलाव को स्थायी नहीं माना जा सकता. उनके अनुसार, “यह वृद्धि उत्साहजनक है, लेकिन इसे संरचनात्मक बदलाव कहना जल्दबाजी होगी. भारत को अपने निर्यात बाजार को और विविध बनाना होगा, खासकर एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में. साथ ही, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत रखना भी जरूरी है.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सरकार फ्री में कर रही है आधार अपडेट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

April 20, 2023
PM Modi

‘मैं क्या बनूंगा, मेरा क्या होगा… कभी सोचा ही नहीं’, 25 साल की सेवा पर बोले PM मोदी; आदिवासियों के बीच बिताए दिनों को किया याद

October 7, 2026
shahi eidgah mathura

सर्वोच्च न्यायालय में मथुरा की सुनवाई

December 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.