Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पत्रकार समाज और सरकार के बीच की मुख्य कड़ी: अरुण सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 30, 2025
in राज्य
A A
अरुण सिंह
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 33 वां पत्रकारिता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम हर साल गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में मनाया जाता है। जिनको हिंदी पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। इस कार्यक्रम मे राजनीति, धार्मिक, पत्रकार जगत से जुड़े विशिष्ट लोगों द्वारा वर्तमान पत्रकारों की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जगत गुरू शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह द्वारा मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इन्हें भी पढ़े

liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
online coaching

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना से मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी करेंगे शुरुआत

August 12, 2026
SHERP रेस्क्यू व्हीकल

दलदल हो या उफनती नदी, UP में पहली बार आया पानी पर चलने वाला ‘हनुमान रथ’

August 12, 2026
Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
Load More

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हित में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। कोरोना काल में भी प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को दर्पण दिखाने का कार्य करते हैं और सच को समाज के सामने उजागर करना पत्रकार का अहम दायित्व है और समाज उनसे इसकी अपेक्षा भी करता है, अगर पत्रकार सच नहीं लिखेगा तो कौन सच लिखेगा आज के दौर में हिंदी पत्रकारिता को बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है और हम आए दिल पत्रकारों पर हमले की घटनाओं को सुनते हैं। हम यह भी कहना चाहते हैं कि पत्रकारों को फेक न्यूज से भी बचना चाहिए और बिना खोजबीन और आवश्यक दस्तावेजों के बिना खबर को नहीं लिखना चाहिए क्योंकि आम जनता खबर पढ़ते ही उसे पर तुरंत विश्वास कर लेती है ऐसा नहीं होना चाहिए कि बाद में उस खबर के तथ्य गलत निकल आए और कोई आपकी पत्रकारिता पर उंगली उठाएं। आप लोगो को किसी समाज व राष्ट्र विरोधी खबर की जब तक सत्यता की पुष्टि न हो तब तक फेक न्यूज को वायरल नहीं करना चाहिए।

इस अवसर पर पूरन प्रकाश, विधायक, बलदेव विधानसभा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। वह गर्मी, सर्दी, बरसात सभी मौसमों में अपने धर्म को निभाते हुए हम सभी को घटना स्थल की यथास्थिति से अवगत कराते हैं। इसी कड़ी में एमएलसी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकार किसी समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाते हैं और समाज के सामने घटनाओं की सत्यता को प्रकाशित और प्रसारित करने में अपनी भूमिका निभाते हैं। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है।

ब्रज प्रेस अध्यक्ष डॉ.कमलकान्त उपमन्यु के आग्रह पर महापौर ने मथुरा में एक मार्ग को दिवंगत पत्रकार स्व. अनन्त स्वरूप वाजपेयी देशभक्त के नाम पर करने का ऐलान किया। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि समय के साथ हर क्षेत्र में बदलाव आया है। मीडिया में भी वर्तमान में बहुत सारी चुनौतियां हैं उन पर हमें चिंतन करने की आवश्यकता है। आज पत्रकारिता पूंजीपतियों के हाथ में पहुंच गई है जिससे पत्रकारों का शोषण हो रहा है।

उनका कहना था कि पत्रकारों को उनकी मेहनत के हिंसाब से मानदेय दिया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम को उ.प्र. सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव देवदत्त शर्मा आईएएस, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर उर्फ राजू यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी आदि ने भी संबोधित किया।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकान्त उपमन्यु ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां, जिला सूचनाधिकारी प्रशांत सुचारी, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, विहिप जिलाध्यक्ष रनवीर कमान्डो, भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार, भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, संजय गोविल, बार के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
money

सहारा की तरह इस कंपनी में फंसे हैं निवेशकों के 60,000 करोड़!

July 19, 2023
Vladimir Putin's Foreign Minister S. Jaishankar

जयशंकर से मिलने को पुतिन ने तोड़ी परंपरा!

December 28, 2023
Opposition unity missing in 2023

2024 के लिए बदलेगा UPA का नाम? क्या है विपक्ष की मीटिंग का एजेंडा

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी
  • विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना से मिलती है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.