Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PAN कार्ड : आधार से लिंक नहीं है तो निवेश समेत कई काम हो जाएंगे ठप!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 5, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Pan-Aadhaar
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN का इस्तेमाल आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, बैंक अकाउंट खोलने और पैसे से जुड़े कई जरूरी कामों में इस्तेमाल करने में किया जाता है। लेकिन अगर आप केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो इसके निष्क्रिय (deactivate) होने का खतरा हो सकता है। CBDT ने सभी PAN कार्ड धारकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे अपने PAN को आधार नंबर से लिंक करें। जो लोग तय डेडलाइन तक यह लिंकिंग पूरी नहीं करेंगे, उनका PAN कार्ड डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

PAN डीएक्टिवेट होने पर क्या होता है?

इन्हें भी पढ़े

Indian AI

भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता

October 21, 2026
pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
anti drone system

हवा में नहीं छिप पाएंगे दुश्मन के ड्रोन, सेना की ताकत बढ़ाएंगे नए रडार

October 21, 2026
BJP

SIR पर विपक्ष के नैरेटिव की काट के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान!

October 21, 2026
Load More

अगर आपका PAN कार्ड डीएक्टिवेट हो जाता है तो यह आपके लिए कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है और आप कानूनी व वित्तीय दिक्कतों में फंस सकते हैं।

-आप नया बैंक अकाउंट या डीमैट अकाउंट नहीं खोल पाएंगे।

-आप 50,000 रुपये से ज्यादा नकद जमा या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) नहीं कर पाएंगे।

-डीमैट अकाउंट के बिना आप शेयर मार्केट में निवेश या SIP योजनाओं की शुरुआत नहीं कर सकेंगे।

-आप सरकारी वित्तीय कल्याण योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पाएंगे क्योंकि इनमें आवेदन के लिए PAN कार्ड जरूरी होता है।

इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप समय पर PAN-आधार लिंकिंग पूरी कर लें ताकि आपका PAN एक्टिव बना रहे और किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी से बचा जा सके।

आधार के साथ PAN कैसे लिंक करें?

आपको बता दें कि आधार के साथ PAN को आसानी से लिंक किया जा सकता है:

-सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं।

-इसके बाद बांये पैनल पर दिए गए ‘Link Aadhaar’ टैब पर क्लिक करें।

-अब पैन और आधार एंटर करें व ‘validate’ बटन पर क्लिक करें

-अगर आपका आधार और पैन पहले से लिंक है तो आपको उसी समय एक पॉप-अप मेसैज दिखेगा। अगर लिंक नहीं है तो यह OTP भेजने के लिए एक मोबाइल नंबर डालने को कहेगा।

-इसके बाद पैन और आधार लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने इसी साल अप्रैल में CBDT नोटिफिकेशन नंबर 26/2025 के तहत इस नियम को लागू किया था। इसलिए हमारी सलाह है कि आप समय रहते CBDT के इस निर्देश का पालन करें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या दिक्कत का सामना न करना पड़े।

CBDT क्या है?

सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड एक संघीय एजेंसी है जो भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट करती है। और भारत में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के तहत पॉलिसी बनाने- प्लानिंग करने और उन्हें लागू करने में मुख्य भूमिका निभाती है।

CBDT और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में क्या है फर्क?

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT), वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (Department of Revenue) के तहत काम करती है। भारत में प्रत्यक्ष करों (Direct Taxes) से संबंधित नीतियों और योजनाओं का ढांचा तैयार करने में CBDT की प्रमुख भूमिका होती है जो टैक्स सिस्टम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद करता है।

वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को CBDT द्वारा कट्रोल और सुपरवाइज किया जाता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यह सुनिश्चित करता है कि नियम व कानून उचित तरीके से लागू हों।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
mask

भारतीय बाजार के लिए लोकल और ग्लोबल अरबपति में टक्कर

June 24, 2023
लॉ कमीशन

बजट 2026-27: विकसित भारत के लिए कानून व्यवस्था और न्याय भी आवश्यक

January 25, 2026
Lok Sabha

लोकसभा में पेपर लीक रोकने संबंधी संशोधन विधेयक 2026 पारित, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक

July 29, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.