Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

जी20 में मिली नई दिल्ली घोषणापत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
G20
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में जी20 की बैठक चल रही है. शनिवार को बैठक के पहले दिन जी20 देशों ने नई दिल्ली लीडर्स घोषणापत्र को मंजूरी दे दी. इस घोषणापत्र में कुल 112 मुद्दे शामिल किए गए हैं. नई दिल्ली लीडर्स घोषणापत्र को अब तक का सबसे विस्तृत और व्यापक घोषणापत्र बताया जा रहा है. पिछली बैठक की तुलना में इस बार ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी है.

जी20 बैठक के पहले दिन की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि समिट में एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस बार बैठक का मेन फोकस सतत और ग्रीन विकास पर है. इसके साथ-साथ आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम के लिए कदम उठाने पर भी सहमति बनी है.

इन्हें भी पढ़े

general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
fraud against customers

सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

June 29, 2026
rajnath singh

DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान

June 29, 2026
Load More

किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला स्वीकार्य नहीं

घोषणापत्र के बारे में बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इसमें इस मुद्दे को उठाया गया है कि किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला नहीं किया जाए. ताकत के दम पर किसी देश की सीमा पर अतिक्रमण नहीं किया जाए. इसके साथ-साथ बहुपक्षवाद को फिर से जीवित करने को लेकर सहमति और मजबूत, टिकाऊ और समावेशी विकास के मुद्दे पर मुहर लगी है और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर जोर देने पर राजी हुए हैं.

हरित विकास समझौते पर लगी मुहर

वहीं, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता से कई मुद्दों के समाधान मिले हैं. सतत विकास के लिए हरित विकास समझौते पर मुहर लगी है. उन देशों पर ध्यान देने की बात की गई है जो विकासशील हैं. 21 सदी की वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई है. इसके साथ-साथ दुनियाभर में क्रिप्टो के बढ़ते चलन को लेकर और उसके असर को लेकर भी जी20 नेताओं के बीच में चर्चा हुई है.

परमाणु हमले की धमकी अस्वीकार्य

आज हुई जी20 की बैठक के दौरान दुनियाभर के बैंकों को मिलकर काम करने पर चर्चा हुई है. बैठक में यह तय किया गया है कि देशों के सोशल सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. घोषणापत्र में कहा गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ी है. इसके साथ-साथ घोषणा पत्र में दुनिया के किसी भी देश की ओर से परमाणु हमले की धमकी को अस्वीकार्य बताया गया है.

नई दिल्ली घोषणा पत्र के क्या हैं मायने?

नई दिल्ली घोषणापत्र के मायने की बात करें तो इसमें चीन से लेकर पाकिस्तान तक को घेरने का प्रयास किया गया है. एशिया में चीन अपनी विस्तारवादी नीति को आगे बढ़ा रहा है. यही वजह है कि वो समय-समय पर भारत के सीमाई इलाकों को लेकर विवादित नक्शा जारी करता रहता है. हाल फिलहाल में उसने अरुणाचल प्रदेश को लेकर अपना एक विवादित नक्शा जारी किया था और राज्य के कई कस्बों का नाम भी बदल दिया था. ताइवान के साथ भी चीन का छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान है जो कि आतंकवाद के सहारे पड़ोसी मुल्कों को निशाना बनाता रहता है.

बैठक के दौरान जी20 के नए सदस्य की घोषणा

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रही बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषी सुनक समेत बाकी देशों के नेता शामिल रहे हैं. बैठक के दौरान अफ्रीकन यूनियन को जी20 का नया सदस्य देश भी बना दिया गया है.जी20 का संयुक्त घोषणापत्र कल जारी होगा. नई दिल्ली जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि पिछले घोषणापत्रों के मुकाबले इस बार ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे व्यापक और विस्तृत घोषणापत्र है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लंबा है सियासी परिवारों में बगावत का इतिहास!

April 9, 2023
pakistan vs india weapons

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव, क्या 1971 के बाद सबसे बड़ा युद्ध नजदीक?

May 6, 2025
neta

सत्य और सत्य की समझ

July 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान डील से अमेरिका को बाहर करने की तैयारी, क्या है सऊदी-कतर का नया प्लान
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता, राजनीतिकरण से बचने की दी सलाह !
  • जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.