Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पाकिस्तान हारा, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकता है बाहर, अमेरिका की जीत से बदला समीकरण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2024
in खेल
A A
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला ही मैच हार गया है. अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हार का कड़वा घूंट पीने को मजबूर किया. मेजबान यूएसए की टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम किया. अमेरिका ने इस जीत से ग्रुप ए में प्वांइट टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है. वह भारत को पीछे छोड़ पहले नंबर पर जा बैठा है. पाकिस्तान पर तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है.

पाकिस्तान और अमेरिका का मैच गुरुवार देर रात खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए. इसके जवाब में अमेरिका ने भी निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना दिए. मैच टाई हो गया. फिर सुपर ओवर खेला गया. अमेरिका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 13 रन ही बना पाई. इस तरह पाकिस्तान हार गया. अमेरिका ने सुपर ओवर जीत दो पॉइंट अपने नाम किए.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

पॉइंट टेबल में टॉप पर अमेरिका
अमेरिका की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यह दूसरी जीत है. इस जीत से उसके 4 अंक हो गए हैं. अब वह पॉइंट टेबल में ग्रुप ए में पहले नंबर पर है. भारतीय टीम एक जीत से 2 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. पाकिस्तान (0), तीसरे, कनाडा (0) चौथे और आयरलैंड (0) पांचवें नंबर पर है.

सुपर-8 में जा सकता है अमेरिका
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप में कोई भी अधिकतम 8 अंक हासिल कर सकती है. ग्रुप ए से सिर्फ अमेरिका और भारत ही 8 अंक तक पहुंच सकते हैं क्योंकि यही दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड एक-एक मैच हार चुके हैं और ये तीनों टीमें 6 अंक से आगे नहीं जा सकतीं. अमेरिका को अभी भारत और आयरलैंड से मैच खेलने हैं. अगर वह इनमें से एक भी मैच जीत ले तो उसके 6 अंक हो जाएंगे और वह सुपर-8 की रेस में दमदारी से मौजूदा रहेगा.

पाकिस्तान के लिए हर मैच डू ऑर डाई का
पाकिस्तान के अब ग्रुप में 3 मैच ही बाकी हैं. उसे अब भारत, आयरलैंड और कनाडा से खेलना है. अगर उसे बिना किसी अगर-मगर के सुपर-8 में पहुंचना है तो ये तीनों मैच जीतने होंगे. यह आसान नहीं होगा. खासकर भारत से जीतना उसके लिए मुश्किल है. आयरलैंड भी उलटफेर का उस्ताद रहा है. फिर भी यदि हम मान लें कि पाकिस्तान ने अपने तीनों मैच जीत लिए. भारत ने भी तीन मैच ही जीते. अमेरिका भी आयरलैंड को हरा दे. तो फिर भारत, अमेरिका, पाकिस्तान के 6-6 अंक होंगे और सुपर-8 में बेहतर रनरेट वाली दो टीमें प्रवेश करेंगी.

भारत-पाकिस्तान मैच 9 जून को

भारत और पाकिस्तान का मैच 9 जून को है. अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है तो पाकिस्तान घोर संकट में घिर जाएगा. तब पाकिस्तान की टीम अधिकतम 4 अंक तक पहुंच पाएगी और वह भी तब जब वह आयरलैंड और कनाडा को हराए. अगर ऐसा हुआ और अमेरिका ने आयरलैंड को हराया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है. आयरलैंड को हराते ही अमेरिका के 6 अंक हो जाएंगे. वहीं, पाकिस्तान को हराते ही भारत सुपर-8 की रेस में सबसे आगे हो जाएगा. भारतीय टीम को पाकिस्तान के बाद अमेरिका और कनाडा से खेलना है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sengol

‘सेंगोल पर झूठ बोल रही कांग्रेस’

June 10, 2023
doctor

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम हिंदी में चिकित्सा पाठ्यक्रम

October 18, 2022
opposition to unite

विपक्ष का एक साथ होना कठिन

January 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IIT दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, प्रशासनिक खामियों पर छात्रों का प्रदर्शन
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही, पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से की बात, भारत ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
  • नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय पर्यटकों समेत 384 लोग लापता, हिमस्खलन और भूकंप ने बढ़ाया संकट !

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.