Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी, ‘पूरे विश्व ने देखा भारत का विराट स्वरूप’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 18, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
pm modi
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ की सफलता की सराहना की और इसे देश की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में देश के हर क्षेत्र के लोग एक हो गए और यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को सेलिब्रेट करने की भावना को प्रबल करता है।

संसद में बजट सत्र के दौरान आज पीएम मोदी ने लोकसभा में भाषण दिया। पीएम मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ की भव्यता के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा, ‘महाकुंभ से अनेक अमृत निकले हैं। एकता का अमृत इसका पावन प्रसाद है। महाकुंभ एक ऐसा आयोजन था, जिसमें देश के हर क्षेत्र के लोग एक हो गए। लोग अपना अहंकार त्याग कर ‘मैं’ नहीं ‘हम’ की भावना के साथ प्रयागराज में जुटे।

इन्हें भी पढ़े

brics summit

जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान

September 10, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
Load More

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’

अलग-अलग राज्यों से लोग आए और त्रिवेणी का हिस्सा बन गए। जब अलग-अलग क्षेत्रों से करोड़ों लोग राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करते हैं, तो देश की एकता बढ़ती है। जब संगम के तट पर अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग हर-हर गंगे का उद्घोष करते हैं, तो एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखती है। एकता की भावना बढ़ती है।महाकुंभ में हमने देखा कि बड़े और छोटे का कोई भेद नहीं था। ये भारत की बहुत बड़ी ताकत है। ये दिखाता है कि एकता का अद्भुत तत्व हमारे अंदर समाया हुआ है। आज पूरे विश्व में जो बिखराव की स्थिति है, उसमें एकता का ये प्रदर्शन हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

महाकुंभ से अमृत निकला- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा महाकुंभ से हमें बहुत प्रेरणा मिली है। हमारे देश में कितनी ही छोटी-बड़ी नदियां हैं, जिनमें से अनेक संकट से जूझ रही हैं। कुंभ से प्रेरणा लेते हुए हमें नदी महोत्सव की परंपरा को नया विस्तार देना होगा। हमें इस बारे में अवश्य सोचना चाहिए। इससे वर्तमान पीढ़ी को जल का महत्व समझ में आएगा। नदियां सुरक्षित रहेंगी। मुझे विश्वास है कि महाकुंभ से निकलने वाला अमृत हमारे संकल्पों की सिद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा।

‘डेढ़ महीने दिखा महाकुंभ का उत्साह’

पीएम मोदी ने कहा, हमने डेढ़ महीने तक भारत में महाकुंभ का उत्साह देखा। उमंग को अनुभव किया। बीते हफ्ते मैं मॉरीशस गया था। मैं त्रिवेणी संगम से महाकुंभ का पावन जल लेकर गया था। जब मैंने उस पावन जल को मॉरीशस के गंगा तालाब में अर्पित किया तो वहां श्रद्धा, आस्था और उत्सव का माहौल बन गया। वो देखने लायक था। ये दिखाता है कि आज हमारी परंपरा हमारी संस्कृति, हमारे संस्कारों को आत्मसात करने की, उन्हें सेलिब्रेट करने की भावना कितनी प्रबल हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sukhu cabinet

दूसरे राज्यों को पानी बेचकर हिमाचल का कर्जा चुकाएगी सुक्खू सरकार?

June 9, 2023
russia-ukraine conflict

न युद्ध कभी खत्म होगा!

May 27, 2023

पवार फॉर्मूला नहीं अपनाया सोनिया ने

June 10, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.