Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

‘प्रोजेक्ट शुभमन गिल’ फेल होने से गहराया कप्तानी का संकट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 22, 2025
in खेल
A A
Shubman Gill or Suryakumar Yadav
351
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान से कई सवाल खड़े हुए हैं. सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करेंगे, जबकि अक्षर पटेल उनके उपकप्तान होंगे. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुभमन गिल को भविष्य का T20I कप्तान मानकर चलना शुरू कर दिया था. 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा से कप्तानी संभालने वाले सूर्यकुमार यादव भी जानते थे कि एशिया कप 2025 से पहले गिल को उपकप्तान बनाकर उन्हें धीरे-धीरे आगे लाया जाएगा.

पहले से ही टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को BCCI तीनों फॉर्मेट का चेहरा बनाना चाहती थी. कुछ वैसा ही जैसा कभी विराट कोहली थे. लेकिन अब ये सारी योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई हैं. शनिवार को मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान हुआ, तो मैनेजमेंट ने मानो रीसेट बटन दबा दिया. सूर्यकुमार यादव को फेज़ आउट करने और गिल को स्थापित करने की पूरी कोशिश अधर में लटक गई.

इन्हें भी पढ़े

Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Hockey World Cup

‘चक दे इंडिया…’,15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास

August 15, 2026
Load More

शुभमन गिल प्रोजेक्ट की विफलता

एशिया कप 2025 से पहले भारत ने अपनी सधी हुई ओपनिंग जोड़ी. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को तोड़ दिया. सैमसन की जगह शुभमन गिल को टीम में लाया गया और उन्हें उपकप्तान भी बना दिया गया. लगभग हर पूर्व खिलाड़ी और फैन ने इस फैसले की आलोचना की क्योंकि विकेटकीपर-ओपनर के तौर पर सैमसन कई समस्याओं का समाधान थे.

लेकिन इसके बावजूद गिल को मौका दिया गया. भारतीय टीम की अल्ट्रा-आक्रामक T20 शैली में खुद को ढालने की कोशिश में शुभमन गिल अपनी स्वाभाविक बल्लेबाज़ी खो बैठे. मैच दर मैच वे असफल रहे. लगातार 15 पारियों तक वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद गिल की वापसी टीम को स्थिरता देने के लिए थी, लेकिन नतीजा उलटा निकला.

यह अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता कार्यकाल की सबसे बड़ी चूकों में से एक साबित हुआ. BCCI चाहती थी कि सूर्यकुमार यादव (जो अब 30 के पार हैं) के बाद गिल कमान संभालें. टेस्ट और वनडे में उनकी कप्तानी शानदार रही है और उनकी प्रतिभा किसी शक से परे है.

लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. यह T20 टीम उनके बिना बेहतर संतुलित दिखी और वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्हें बाहर कर दिया गया. यह गिल की गलती नहीं है, लेकिन मौजूदा समय में एक बेहतर ओपनर मौजूद है जो भारत की शैली के ज्यादा अनुकूल है और वह हैं संजू सैमसन.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव के बाद कौन?

सबसे पहले यह साफ कर दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के नतीजे चाहे जो भी हों, सूर्यकुमार यादव का इस फॉर्मेट में कप्तान बने रहना मुश्किल दिखता है. कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार है.लगभग 80 प्रतिशत जीत. लेकिन बाहर से देखने पर लगता है कि बड़े फैसले गौतम गंभीर ले रहे हैं.

सबसे बड़ी चिंता सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी फॉर्म को लेकर है. एक बात बिल्कुल साफ है वे एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ के रूप में कहीं ज्यादा प्रभावी हैं, बजाय कप्तान के.

अगर आंकड़ों को शब्दों में देखें तो सूर्यकुमार यादव ने अपने T20I करियर में 91 पारियों में 2771 रन बनाए हैं, औसत लगभग 36 और स्ट्राइक रेट करीब 164 रहा है, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. जब वे कप्तान नहीं थे, तब 58 पारियों में उनके 2040 रन आए, औसत 43 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 168 से ऊपर रहा.

लेकिन फुल-टाइम कप्तान के रूप में 26 पारियों में उनके सिर्फ 431 रन हैं, औसत 19 से भी कम और सिर्फ 2 अर्धशतक. साल 2025 तो और भी खराब रहा—18 से 19 पारियों में करीब 213–218 रन, औसत 14 के आसपास, स्ट्राइक रेट 123–125 और एक भी अर्धशतक नहीं.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BCCI वर्ल्ड कप के बाद नए कप्तान की तलाश करेगी. भले ही सूर्यकुमार टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें, बोर्ड भविष्य को ध्यान में रखकर सख्त फैसले लेने को तैयार है.

अक्षर पटेल उपकप्तान हैं, लेकिन उनके कप्तान बनने की संभावना कम है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव में अभी नेतृत्व का अनुभव नहीं है. ऐसे में एक नाम जो इस भूमिका के लिए फिट बैठता है, वह है श्रेयस अय्यर. जिनका समर्थन रॉबिन उथप्पा भी कर चुके हैं. हालांकि इस पर अंतिम फैसला आने में अभी वक्त है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
saudi arabia

बिना शर्त सऊदी ने की अपने दुश्मन देश की मदद

March 8, 2023
राष्ट्रीय दिव्यांग सेना डीएम ऑफिस

राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण का किया वादा

April 24, 2025

ये नजरिया महिला विरोधी

July 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव!
  • सावन मास के चौथे सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया जलाभिषेक
  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.