Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कहीं ‘INDIA’ की चुनौती न बन जाएं कांग्रेस-सपा का मनमुटाव!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Akhilesh Rahul Gandhi
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एक वक्त था, जब राहुल गांधी ने साल 2017 में अखिलेश यादव की साइकिल की सवारी की, तो चुनावी परिणाम में वो पंचर हो गई। 2017 में जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा था, तो उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उसके बाद सपा और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। हालांकि जब विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में दोनों पार्टियां साथ आईं तो ऐसा लगा कि मनमुटाव कम हो जाएगा, हालांकि ऐसा अब तक नहीं हो सका है।

सपा और कांग्रेस के बीच कब थमेगा विवाद

इन्हें भी पढ़े

CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को बताया ‘हवा-हवाई’, कहा- कोर्ट को डराने की कोशिश कर रही कांग्रेस

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

अखिलेश की सपा और कांग्रेस पार्टी के बीच उस वक्त दरार सबसे ज्यादा गहरा गई, जब मध्य प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदों को झटका लगा। एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में सपा और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों पर बात बनी थी, ऐसा दावा अखिलेश की पार्टी के नेता कर रहे थे। हालांकि ऐन वक्त पर कांग्रेस के कमलनाथ इससे मुकर गए। यही वक्त था, जब INDIA गठबंधन में शामिल इन दोनों दलों के नेताओं ने खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया था। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर अखिलेश यादव ने ऐसी टिप्पणी की, जिससे ये समझा जा सकता है कि अब तक ये विवाद थमा नहीं है।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर क्या बोले अखिलेश?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना नहीं है। पार्टी कार्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जब यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘न तो कांग्रेस हमें अपने कार्यक्रमों में बुलाती है, न ही भाजपा।’ यादव ने यहां पार्टी कार्यालय से ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ समाजवादी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गुजरेगी यह यात्रा

उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाजवादी आंदोलन से संबंधित डॉ. भीम राव आंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने पुराने समाजवादियों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है और यह यात्रा राज्य के कई जिलों से गुजरेगी। इसमें पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और ऊंची जातियों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।’

‘संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है सपा’

अखिलेश ने कहा कि सपा इकलौती पार्टी है, जो संवैधानिक मूल्यों और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप काम नहीं मिल रहा है, बल्कि उन्हें वेटर, हेल्पर और चपरासी की नौकरियां दी जा रही है। यादव ने कहा कि 2024 बदलाव और परिवर्तन का वर्ष है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार से पूछा कि निवेशक शिखर सम्मेलन में 40 लाख करोड़ रुपये के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का दावा किया गया था, उसका क्या हुआ? क्योंकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Badrinath-Kedarnath

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा: बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन की विशेष अपील, यात्रा से पहले करें पूरी तैयारी

June 4, 2026
भारत-पाकिस्तान विभाजन

विभाजन 1947 का दर्द, सरहदें बदलीं, लेकिन महिलाओं के जख्म आज भी जिंदा हैं!

August 14, 2026
Uttarkashi Tunnel accident

उत्तरकाशी: सुरंग हादसा सिखा गया सबक

November 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.