Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली : हैरान कर देगी प्रेमी युगल के बेइज्जती, बदला और साजिश की कहानी, जानिए इनसाइड स्टोरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
murder
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : मंगलवार, सुबह 9:15 बजे दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन बजने लगा. फोन उठाने पर ऑपरेटर को जानकारी मिली कि हरि नगर थाना इलाके के अशोक नगर में एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. यानी उस मकान में चोरी की वारदात हुई है. ये खबर मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौका-ए-वारदात की तरफ रवाना हो गई और कुछ देर में ही वहां जा पहुंची. लेकिन जब पुलिस उस चार मंजिला घर में दाखिल हुई तो वहां का मंजर देखकर हैरान रह गई. असल में यह मामला चोरी का नहीं बल्कि कत्ल का था, वो भी तीन-तीन कत्ल.

चोरी नहीं ट्रिपल मर्डर
पुलिस ने घर की पहली मंजिल से एक शख्स की लाश बरामद की. जबकि ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पार्किंग एरिया से दो महिलाओं की लाश पुलिस को मिली. तीनों लोगों का कत्ल तेजधार हथियार यानी किसी चाकू से गोदकर किया गया था. घर के अंदर का मंजर बेहद खौफनाक था. हर तरफ मरने वालों का खून देखा जा सकता था. पुलिस ने पूरे मकान की छानबीन की. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

कौन थे मरने वाले तीन लोग
पुलिस को अशोक नगर के उस मकान से तीन लोगों की लाशें मिली. जिनमें एक मर्द और दो औरतें शामिल थीं. पहली लाश थी कारोबारी समीर आहूजा की. जो अपनी पत्नी शालू और तीन साल की मासूम बेटी के साथ उस घर में रहते थे. समीर आहूजा कपड़े और प्रॉपर्टी का काम करते थे. वह करीब साल भर पहले ही विकासपुरी के बुडैल्ला इलाके से आकर यहां अशोक नगर में बस गए थे. वे ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं करते थे. समीर आहूजा की पत्नी भी काम करती थी. वो अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थीं. दूसरी लाश शालू की ही थी. और अब बात तीसरी लाश की, जो शालू के साथ पार्किंग एरिया में पुलिस को मिली थी. वो लाश थी उनकी नौकरानी सपना की, जो उनके घर में काम करती थी.

बच गई मासूम की जिंदगी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मकान के एक कमरे में तीन साल की मासूम बच्ची भी सो रही थी. लेकिन कातिलों ने उस बच्ची को हाथ तक नहीं लगाया था. वो बच्ची मरने वाली दंपत्ति की बेटी थी. पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के दौरान ही लगने लगा था कि हो ना हो कातिल इस परिवार को जानते थे. इस तिहरे हत्याकांड के पीछे दुश्मनी और आपसी रंजिश का अंदेशा लग रहा था.

एक सीसीटीवी कैमरे में कैद थे कातिल
पुलिस ने तीनों लाशों को पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया. अब पुलिस घर का चप्पा-चप्पा छान रही थी. पुलिस ने इसी दौरान देखा कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे. मगर कातिल वारदात को अंजाम देकर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे. मगर उस वक्त पुलिस को राहत मिली, जब एक सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को मिल गई और उसमें कातिल कैद थे. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि आरोपी सुबह करीब 8 बजे 2 बाइक पर सवार होकर समीर आहूजा के घर पहुंचे थे. इसके बाद वे सुबह करीब 9 बजे वारदात को अंजाम देकर वहां निकलते दिख रहे थे.

घर से गायब था कीमती सामान
जांच में जुटी पुलिस का मानना था कि इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले कातिलों की संख्या 4 से 5 थी. और घर से कैश, कीमती सामान, आईफोन, लैपटॉप वगैरह भी गायब था. पुलिस ये मानकर चल रही थी कि कत्ल की वारदात को अंजाम देने बाद आरोपियों ने घर की तलाशी ली और सारा कीमती सामान भी उठा लिया था.

कुछ ही घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी
अब सवाल ये था कि कातिल कौन हैं और कत्ल क्यों किया गया? चूंकि समीर आहूजा प्रॉपर्टी का काम भी करते थे, लिहाजा पुलिस उनके आस-पास के लोगों को भी स्कैन कर रही थी. साथ ही सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले लोगों पर पुलिस का फोकस था. इसी दौरान पुलिस को एक ऐसी बात पता चली कि वो इस मामले का खुलासा करने के करीब पहुंच गई. उसी जानकारी के आधार पर कुछ ही घंटों में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान 19 वर्षीय सचिन और 21 साल के सुजित के तौर पर हुई. जब उन दोनों से पूछताछ की गई तो शाम होते-होते इस हत्याकांड का पूरा सच खुलकर सामने आ गया.

ये थी ट्रिपल मर्डर की वजह
आरोपी सचिन और सुजीत ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी का कत्ल बदला लेने के लिए किया गया था. पुलिस ने इस बदले वाली कहानी की तस्दीक की तो पता चला कि समीर की पत्नी शालू जो ब्यूटी पार्लर चलाती थी, वहां एक लड़की और उसका प्रेमी भी काम करते थे. लेकिन शालू उन दोनों से काफी नाराज थी. जिसके चलते वारदात से करीब दस दिन पहले ही शालू ने उन दोनों को बेइज्जत करके नौकरी से निकाल दिया था. इस बात से वो लड़की और उसका प्रेमी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने शालू को खत्म करने की साजिश रच डाली और इस काम में अपने कुछ साथियों को भी शामिल कर लिया.

ऐसे हुए तीन कत्ल
सचिन और सुजीत ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन यानी मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे दो बाइक पर सवार होकर ये लोग समीर आहूजा के घर पहुंचे और घर में घुसते ही शालू और उसके पति समीर आहूजा को तेजधार चाकू से गोद डाला. समीर का कत्ल इन लोगों ने मकान की पहली मंजिल पर किया था, जबकि शालू को ग्राउंड फ्लोर के पार्किंग एरिया में कत्ल किया गया. डबल मर्डर के बाद कातिल जब घर में चोरी कर रहे थे, तभी वहां 33 वर्षीय नौकरानी सपना भी जा पहुंची. घर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए. इससे पहले कि वो कुछ कर पाती आरोपियों ने उसे भी दबोच लिया और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. उसकी लाश भी उन लोगों ने पार्किंग एरिया में छोड़ दी थी.

आरोपियों की तलाश जारी
करीब एक घंटा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले. जाते वक्त उन्होंने सभी कैमरों की डीवीआर निकाल ली थी, लेकिन बदकिस्मती से एक कैमरे में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई थीं. जो पुलिस के हाथ लग गई. पुलिस ने सचिन और सुजीत को तो पकड़ लिया लेकिन इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रेमी युगल अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

आला-ए-कत्ल बरामद
पुलिस ने सचिन और सुजीत की निशानदेही पर समीर आहूजा के घर से चोरी किए गए आईफोन 13 के साथ-साथ आला-ए-कत्ल भी बरामद कर लिया है.साथ ही खून से सना एक तौलिया भी पुलिस को मिला था. जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है. फरार आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ajit and Sharad Pawar

कुछ नया गुल खिला रहे चाचा-भतीजा?

July 16, 2023
Gautam-Adani

अमीरों की लिस्ट में ‘गरीब’ हुए अडानी

February 2, 2023
india economy

अर्थव्यवस्था में क्या सुधार हो रहा है?

December 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.