Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था छात्र, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 25, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
student
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बिहार। बहेड़ी- बहेड़ा एसएच 88 वरूणा रसियारी सड़क में स्थानीय थाना क्षेत्र के चनमाना चौक के निकट रविवार की सुबह साढ़े सात बजे पिकअप भान ने एक इन्टर के छात्र को कुचल दिया। जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पिकअप भान के चालक लाश को गाड़ी में लेकर बहेड़ा की ओर भागने की कोशिश की। जिसे लोगों ने खदेड़कर बसकट्टी के निकट चालक सहित पकड़ लिया। बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र की हावीडीह उत्तरी पंचायत के बसकट्टी गाँव के वार्ड संख्या 12 की दंपती अशोक चौधरी व शशि देवी के 18 वर्षीय पुत्र मिलन कुमार चौधरी बहेड़ी से ट्यूशन पढ़कर अपने गाँव दो साथियों के साथ साईकिल से आ रहे थे। चनमाना चौक के निकट दो साथी सड़क के किनारे शौचालय के लिए चले गए। जबकि मिलन कुमार चौधरी सड़क के किनारे ही खड़ा था।

student

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा

July 25, 2026
police

सीएम योगी के जिले में 42 पुलिसवाले एक साथ लाइन हाजिर, SSP के ऐक्शन से हड़कंप

July 25, 2026
train

रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया

July 24, 2026
traffic challan

‘नो-एंट्री’ तोड़ने वालों के 68,330 चालान, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का अभियान

July 24, 2026
Load More

सड़क के किनारे खड़ा मिलन को रौद दिया!

इसी दौरान बहेड़ी से ही उतारकर खाली डब्ल्यू बी- 61 बी 6543 नंबर का पिकअप भान बहेड़ा की ओर तेज गति से जा रहा था। सड़क के किनारे खड़ा मिलन को इस गाड़ी से रौद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अगल बगल में किसी को ना देखकर चालक ने लाश को गाड़ी पर लादकर भागने का प्रयास किया। तबतक शौच के लिए गए मृतक के साथियों ने लाश को गाड़ी में लेकर भागते हुए देखकर हल्ला करना शुरू किया। बाद में लोगों ने मोटरसाइकिल से खदेड़कर बसकट्टी के निकट वाहन समेत गाड़ी चालक को पकड़ लिया। संयोगवश इसी वक्त डायल 112 की गाड़ी भी वंहा पर पहुँच गई। जिसने चालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाना में पहुँचा दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन !

इस घटना की खबर चिंगारी की तरह फैल गई। इस बीच इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। लाश को पिकअप भान से उतार लिया गया। लाश देखते ही मृतक के पिता अशोक चौधरी, माता शशि देवी, दादा रामचंद्र चौधरी, छोटा भाई आदित्य कुमार, छोटी बहने अनुप्रिया व अनुराधा कुमारी सहित कई अन्य सगे सम्बंधी दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के चित्कार मारकर रोने का दृश्य देखकर भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण भी अपने को रोने से नही रोक पा रहे थे। इस कारूणिक दृश्य को देखकर सड़क पर चलने वाले लोग भी काफी गमगीन देखे गए। मृतक अपने मां-बाप का सबसे बड़ी संतान था। मृतक के मां-बाप ठेला पर चाउमिन, कचरी मुरही बेचकर अपने पुत्र मृतक को काफी अरमान के साथ पढ़ाई करवा रहा था।

मुख्यमंत्री सहायता राशि की मांग

मां-बाप, दादा व छोटा भाई बहन बार बार बेहोश होते देखे गए। जिन्हें लोग ढाढस बंधा रहे थे। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को स्थानीय पंचायत समिति सदस्या सविता देवी व राजद नेता सुरेंद्र यादव ने दूरभाष से दी। थानाध्यक्ष वरूण कुमार गोस्वामी ने पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजकर व पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इस बीच पंचायत समिति सदस्या सविता देवी ने जिलाधिकारी व स्थानीय पदाधिकारियों से मांग की है कि मृतक के गरीब परिजनों को मोटर यान एक्ट के तहत, आपदा प्रबंधन विभाग व श्रम संसाधन विभाग के निदेशानुसार सरकारी सहायता राशि के साथ-साथ मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य प्रकार की सहायता दिलायी जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhandewala Devi temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में हुई विधिवत गणपति प्रतिमा विसर्जन

September 17, 2024
nirav modi

नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ, आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारे

July 7, 2026
एचएमटी

जिससे पूरा देश देखता था समय, अब वह बन गई इतिहास!

April 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाशक्ति ही देश की असली ताकत
  • CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा
  • टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.