Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

सोना तस्करी करते पकड़ी गई यह एक्ट्रेस, जब्त हुआ 14.80 किलो सोना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
अभिनेत्री रान्या राव
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोने की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके कब्जे से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. रान्या अपनी लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स के कारण डीआरआई की निगरानी में थीं. वह 3 मार्च की रात दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंची थीं, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया.

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर में पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने अपने कपड़ों में गोल्ड बार्स (सोने की छड़ें) छिपा रखे थे.रान्या आईपीएस रामचंद्र राव की बेटी हैं, जो वर्तमान में कर्नाटक पुलिस के हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं. डीआरआई अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पुलिस या अन्य लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के कर्मियों से रान्या को गोल्ड स्मगलिंग में कोई मदद मिल रही थी.

इन्हें भी पढ़े

VB-G RAM G

VB-G RAM G लागू, अब वैज्ञानिक मैपिंग से तय होंगे गांवों के विकास कार्य

July 23, 2026
जमीन

बिहार में जमीन बेचने वालों को 30 दिन में मिलेगा पैसा, जानिए सरकार का नया नियम

July 23, 2026
CM Samrat Choudhary

CM सम्राट चौधरी ने नवचयनित 2,446 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

July 22, 2026
nishant kumar

निशांत कुमार का ऐलान, डॉक्टरों के लिए बदल गया बड़ा नियम

July 21, 2026
Load More

खुद को DGP की बेटी बता जांच से बचती थीं रान्या

डीआरआई के मुताबिक एयरपोर्ट पर पहुंचने पर रान्या राव खुद को डीपीजी की बेटी बताती थीं और खुद को घर ड्रॉप करने के लिए स्थानीय पुलिस कर्मियों को बुलाती थीं. डीआरआई अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन पुलिस कर्मियों की स्मगलिंग नेटवर्क में कोई संलिप्तता थी या अनजाने में उनका इस्तेमाल किया जा रहा था. रान्या फिल्म ‘माणिक्य’ में कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ अपने रोल के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है.

डीआरआई ने यह नोट किया कि रान्या पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा पर गई थीं. इससे एजेंसी को शक हुआ. डीआरआई ने अभिनेत्री की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया. एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली कि वह अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना लेकर दुबई से बेंगलुरु आ रही हैं. इस खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही रोक लिया और उनकी तलाशी ली, जिसमें 14.8 किलोग्राम सोना उनके पास से जब्त हुआ. इस सोने का बाजार मूल्य करीब 12 करोड़ रुपये है.

रान्या राव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

उन्होंने कथित तौर पर अपनी जैकेट में भी सोना छिपा रखा था. रान्या की गिरफ्तारी के बाद, उन्हें बेंगलुरु में डीआरआई हेडक्वार्टर ले जाया गया और आगे की पूछताछ की गई. इसके बाद मंगलवार को उन्हें बेंगलुरु की एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने अभिनेत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. डीआरआई अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वह अकेले काम कर रही थीं या दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क का हिस्सा थीं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayodhya

राम हमारे भीतर प्रकाशित ज्योति के प्रतीक

January 16, 2024
hospitals

मुफ्त इलाज का वादा, चला रहे निजी अस्पताल…

June 24, 2025
ट्रीटमेंट प्लांट एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस

एक खतरा यह भी

January 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • दिल्ली में जारी है ‘मेट्रो मंडे’ अभियान, रेखा गुप्ता सरकार सार्वजनिक परिवहन को दे रही बढ़ावा
  • बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, तैयार हो रहा नया सिस्टम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.