Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार, फिर क्यों अमेरिका ने लगाया चोरी का आरोप?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 18, 2025
in विश्व
A A
Oil Reserve
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा तेल भंडार वेनेजुएला के पास है. इसके बाद सऊदी अरब, ईरान, इराक और कनाडा आते हैं. तेल भंडार के मामले में वेनेजुएला पहले नंबर पर है, लेकिन तेल उत्पादन और निर्यात में वह अमेरिका और सऊदी अरब से काफी पीछे है. इसी तेल को लेकर अमेरिका ने वेनेजुएला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का अधिकार है, उन्होंने वेनेजुएला पर तेल चुराने का आरोप भी लगाया.

ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला ने अमेरिका के ऊर्जा अधिकार छीन लिए हैं और वहां का तेल अवैध तरीके से अपने कब्जे में लिया गया है. ट्रंप का दावा है कि अमेरिका अपना तेल वापस चाहता है. इसी के तहत वेनेजुएला से समुद्र के रास्ते होने वाले तेल निर्यात पर रोक लगाने की कोशिश की गई. इस फैसले का वेनेजुएला ने कड़ा विरोध किया और संयुक्त राष्ट्र से शिकायत की.

इन्हें भी पढ़े

indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
crude oil

कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट, 87 डॉलर के नीचे फिसला ब्रेंट क्रूड

August 27, 2026
Nepal, exhausted floods

बाढ़ से बेदम नेपाल ने भारत से मांगी मदद, क्या-क्या चाहिए?

August 26, 2026
PM Modi

नेपाल में बाढ़ से तबाही, पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से की बात, भारत ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

August 26, 2026
Load More

वेनेजुएला के पास कितना तेल है?
वेनेजुएला के अधिकतर तेल भंडार देश के पूर्वी हिस्से में स्थित ओरिनोको बेल्ट में हैं. यह इलाका करीब 55 हजार वर्ग किमी में फैला है. 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, वेनेजुएला के पास करीब 303 अरब बैरल तेल भंडार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

इतने बड़े भंडार के बावजूद वेनेजुएला को तेल से बहुत कम आमदनी हो रही है. ऑब्जर्वेटरी ऑफ इकोनॉमिक कॉम्प्लेक्सिटी के मुताबिक, 2023 में वेनेजुएला ने केवल 4.05 अरब डॉलर का कच्चा तेल निर्यात किया. इसके मुकाबले सऊदी अरब ने 181 अरब डॉलर, अमेरिका ने 125 अरब डॉलर और रूस ने 122 अरब डॉलर का तेल निर्यात किया.

वेनेजुएला के तेल पर दावा क्यों करता है US?
1900 के दशक में अमेरिकी कंपनियों ने वेनेजुएला में तेल के लिए ड्रिलिंग शुरू की. 1922 में रॉयल डच शेल ने माराकाइबो लेक के पास बड़े तेल भंडार खोजे. इसके बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में भारी निवेश किया. स्टैंडर्ड ऑयल जैसी अमेरिकी कंपनियों ने समझौतों के तहत तेल उद्योग को विकसित किया और वेनेजुएला अमेरिका के लिए एक बड़ा तेल सप्लायर बन गया.

वेनेजुएला 1960 में ओपेक का संस्थापक सदस्य भी बना. लेकिन 1976 में तत्कालीन राष्ट्रपति कार्लोस आंद्रेस पेरेज ने तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर दिया और सरकारी कंपनी PDVSA बनाई. इससे विदेशी कंपनियों का वेनेजुएला के तेल पर सीधा नियंत्रण खत्म हो गया.

तेल उत्पादन घटने की वजह?
1990 के दशक के अंत और 2000 के शुरुआती वर्षों में वेनेजुएला अमेरिका को रोजाना 15 से 20 लाख बैरल तेल देता था. लेकिन 1998 में ह्यूगो चावेज के सत्ता में आने के बाद सभी तेल संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया. विदेशी संपतियां जब्त कर लीं. इसके बाद मिसमैनेजमेंट और निवेश की कमी से उत्पादन लगातार घटता गया.

अमेरिका ने प्रतिबंध लगाने शुरू किए
अमेरिका ने 2005 में वेनेजुएला पर पहली बार तेल प्रतिबंध लगाए. 2017 और 2019 में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दौर में ये और सख्त हुए. इसका नतीजा यह हुआ कि वेनेजुएला ने अमेरिका को तेल निर्यात करना लगभग बंद कर दिया. यह देश चीन, भारत और क्यूबा जैसे देशों को अधिकतर तेल बेचने लगा.

अंतरराष्ट्रीय कानून साफ कहता है कि किसी भी देश के प्राकृतिक संसाधन उसी देश के होते हैं. इसलिए कानूनी रूप से वेनेजुएला के तेल पर सिर्फ वेनेजुएला का ही अधिकार है, अमेरिका का नहीं.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

किताबें बदलने का आसान तरीका

June 22, 2022
France vs Morocco

फ्रांस बनाम मोरक्को : राजनीतिक रूप से आरोपित सेमीफाइनल

December 14, 2022
पौधारोपण

वन महोत्सव 2025: ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत राजधानी में हुआ पौधारोपण

July 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.