Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

ICC के ही नियमों के खिलाफ है विराट कोहली का विकेट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 18, 2023
in खेल
A A
Virat Kohli
26
SHARES
878
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में जारी टेस्ट मैच में विवाद हुआ है. टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी चल रही थी, उस दौरान विराट कोहली को LBW आउट दिया गया. अंपायर ने जिस तरह विराट को आउट दिया, उसपर बवाल हुआ क्योंकि बॉल पैड पर नहीं बल्कि बैट पर पहले लगी थी. विराट कोहली और टीम इंडिया इस फैसले से खुश नहीं थे.

विराट कोहली को किस तरह आउट दिया गया, अंपायर्स का उसपर क्या फैसला था और आईसीसी का इसको लेकर क्या नियम है, सब कुछ जानिए…

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

कैसे आउट हुए विराट कोहली?
टीम इंडिया जब संकट में थी, तब विराट कोहली ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर साझेदारी की. भारत की पारी के 50वें ओवर में विराट कोहली को अंपायर द्वारा LBW आउट दिया गया. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कुन्हमैन ने आर्म बॉल फेंकी, जिसपर विराट कोहली सीधा खेल रहे थे. वह डिफेंस कर रहे थे, इस दौरान बॉल बैट-पैड पर लगी.

मैदान पर खड़े अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया, लेकिन विराट का कहना था कि उनका बैट पहले लगा है और बॉल पैड पर बाद में लगी है. विराट कोहली ने यहां रिव्यू लिया, जब रिप्ले दिखाया गया उसमें भी लगा कि बॉल पहले बैट पर लगी है. रिव्यू में इसे अंपायर्स कॉल बताया गया, ऐसे में थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के आउट के फैसले को सही ठहराया.

क्या कहता है आईसीसी का नियम?
विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया, जब बॉल उनके बल्ले-पैड से लगी. रिव्यू में ऐसा लग रहा था कि बल्ला पहले लगा है, लेकिन अंपायर को लगा कि पैड पहले लगा है. इसके बावजूद विराट कोहली को आउट दिया गया. हालांकि, ऐसे मामलों में अगर आईसीसी का नियम देखें तो यहां विराट कोहली के साथ गलत हुआ है.

MCC के नियम 36.2.2 के मुताबिक, एलबीडब्ल्यू के दौरान अगर बॉल बल्लेबाज और बल्ले पर एक साथ लगती है, तब इसे बल्ले पर बॉल लगना माना जाएगा. साफ है कि नियम कहता है कि ऐसी स्थिति में बल्ले पर बॉल लगना माना जाएगा, लेकिन विराट कोहली के मामले में ऐसा नहीं हुआ है. LBW के नियम के मुताबिक, अगर बल्ले पर बॉल लगती है तो वह LBW आउट नहीं दिया जाता है.

विराट के विकेट पर टीम इंडिया का रिएक्शन
विराट कोहली को जब आउट दिया गया, उस वक्त मैदान की बड़ी स्क्रीन पर रिव्यू दिखाया जा रहा था. विराट कोहली अंपायर के फैसले से हैरान दिखे और उन्होंने गुस्सा भी निकाला. जब विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, तब उन्होंने टीम के साथ मिलकर रिप्ले देखा. विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ हर कोई अंपायर के इस फैसले की आलोचना कर रहा था.

आपको बता दें कि दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की, कंगारू टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने शानदार 74 रनों की पारी खेली, उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की जो अभी तक इस सीजन की पहली शतकीय साझेदारी रही.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Gautam-Adani

सबके अपने-अपने ‘अडानी’

March 28, 2023
CM Yogi Ayodhya

नगरीय विकास का मॉडल, धर्मनगरी अयोध्या में : सीएम योगी

June 15, 2023
crude oil

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो क्या नुकसान होगा?

February 14, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.