Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

1 हजार करोड़ का घोटाला कर नासिक में रह रहा था, दिल्ली पुलिस ने ऐसे पकड़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 26, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
arrest
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

करीब एक हजार करोड़ का घोटाला करने वाला भू-माफिया को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक में आकर पकड़ा है. इस घोटालेबाज आरोपी का नाम पीयूष तिवारी है. तिवारी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में जमीन खरीद-बिक्री के धंधे में करोड़ों का घोटाला किया है. उस पर इन तीनों राज्यों में करीब 37 केस दर्ज हैं. पीयूष तिवारी की खोज में पिछले 6 महीने से दिल्ली पुलिस रात-दिन एक कर रही थी. तिवारी के बारे में सुराग देने वाले के लिए पुलिस ने 50 हजार के इनाम का भी ऐलान किया था. आखिर इसे पुलिस ने नासिक में आकर दबोच लिया.

पीयूष तिवारी के साथ और कौन-कौन से लोग इस धंधे में शामिल थे, पुलिस अब उन लोगों का पता लगाने में जुट गई है. पिछले कई दिनों से वो नासिक में रह रहा था. इसके बारे टिप मिलने के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और पीयूष तिवारी को नासिक आकर पकड़ लिया. इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस की तारीफ की जा रही है. भरे ही देर हुई हो, लेकिन एक शातिर अपराधी को पकड़े जाने पर खुशी और राहत महसूस की जा रही है.

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

नाम बदल कर नंबर एक माफिया, नासिक में था बन कर बहुरुपिया
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब यानी जगह-जगह जब पीयूष तिवारी जमीन घोटाला करने लगा तो उसके पीछे लग गई. साल 2016 से 2018 के बीच उस पर कई केस दर्ज हुए. इसके बाद तिवारी फरार होकर महाराष्ट्र आ गया. नासिक में उसने खूब बढ़िया अपना ठिकाना बनाया. इसके लिए उसने अपना नाम बदला. यहां वो लोगों को अपना नाम पुनीत भारद्वाज बताता था. पीयूष तिवारी को इस गोरखधंधे में उनकी पत्नी मदद कर रही थी. पुलिस तिवारी की पत्नी को अरेस्ट करने में कामयाब हो गई थी. फिलहाल वो जेल में है.

कई लोगों के साथ की ठगी, 120 करोड़ की रकम मिली
पुलिस ने पीयूष तिवारी को नासिक में जैसे ही पकड़ा, उसने पोपट की तरह सारे राज उगलना शुरू कर दिया. पुलिस को बताया कि उसने 2011 में 8 फर्जी कंपनियां तैयार कीं. 2018 में उसने कुल 15 से 20 फर्जी कंपनियां तैयार कीं. 2016 में उसके घर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा. तब उसके पास से 120 करोड़ की रकम मिली थी. इस कार्रवाई के बाद उसे जोरदार झटका लगा. वह कई एजेंसियों की नजरों में आ गया. इससे बाहर आने के लिए और पैसा कमाने के लिए उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया.

एक ही फ्लैट कई लोगों को बेच डाला, एक के बाद एक घोटाला
पीयूष तिवारी एक फ्लैट खरीदता था. फिर वो उस एक फ्लैट को कई लोगों को बेच डालता था. ऐसा कर के उसने की लोगों को फंसाया. उसके खिलाफ दिल्ली समेत कई जगहों पर केस दर्ज किए गए. इसके बाद वो वहां से फरार हो गया. तिवारी पहले एक ऐड एजेंसी चलाता था. डीसीपी सागर प्रीत कलसी द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक उनकी टीम कई दिनों से तिवारी के पीछे लगी थी. 20 मार्च को पुलिस को पता चला कि यह नाम बदल कर नासिक में रह रहा है.

सारी चालाकियां रह गईं, दिल्ली पुलिस यूं पकड़ने पहुंच गई
दिल्ली पुलिस की टीम नासिक आई. यहां आकर दिल्ली पुलिस को पता चला कि पीयूष तिवारी यहां प्याज और अनाज के धंधे में उतरा हुआ है. पुलिस ने सभी प्याज व्यापारियों की लिस्ट तैयार की. तब उन्हें पुनीत भारद्वाज नाम के शख्स का पता चला. इसी शख्स के पीयूष तिवारी होने का शक हुआ. जब और जानकारियां हासिल की गईं तो पुलिस का शक सही साबित हुआ. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पीयूष तिवारी को दबोच लिया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

भारत के आर्थिक विकास के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं विश्व के वित्तीय एवं निवेश संस्थान

October 1, 2024

हरिद्वार में ’50वाँ निर्वाण दिवस’ के अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

August 4, 2025
ahmedabad plane crash pm modi

अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, कई हस्तियों ने शोक जताया !

June 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.