Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

अंग्रेजों की मुश्किलें नहीं होंगी कम…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2024
in खेल
A A
India-england test loss
13
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

धर्मशाला। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है. मगर आखिरी मुकाबला अब भी बाकी है. यह मैच 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा. मेहमान इंग्लैंड टीम यह मैच जीतकर सम्मान के साथ घर लौटना चाहेगी.

मगर धर्मशाला की पिच रिपोर्ट जिस तरह की सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि अभी भी इंग्लिश टीम की मुश्किलें कम नहीं होंगी. सीरीज में एक बार फिर पिच ही इंग्लैंड के लिए असली विलेन बन सकती है, जैसा कि पिछले 3 मुकाबलों में देखने को मिला है.

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

ऐसा होगा धर्मशाला टेस्ट में पिच का मिजाज

दरअसल, धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान पूरी संभावना है कि पिच पिछले तीन मुकाबलों की तरह ही धीमे टर्न वाली होगी. यह दावा इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में किया है. यदि ऐसा होता है तो भारतीय स्पिनर्स की चांदी हो सकती है और वो यह मुकाबला अपनी झोली में कर सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मशाला स्टेडियम की पिच पर अभी किसी तरह की घास नहीं है. फिलहाल यह भूरे रंग के कागज की तरह दिख रही है. धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों में बिन मौसम की बारिश हुई है. साथ ही बर्फबारी भी देखी गई. इसके चलते ग्राउंड स्टाफ पिच पर ज्यादा काम नहीं कर पाया.

धर्मशाला में हो सकती है स्पिनर्स की धूम

बताया गया है कि धर्मशाला में 4 मार्च को ही मौसम खुला है, जिसके बाद क्यूरेटर्स ने काम शुरू किया. ऐसे में पिच का बर्ताव कैसा होगा यह क्यूरेटर्स अगले कुछ दिनों में भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद तय करेंगे. मगर इस बात की पूरी संभावना है कि पांचवें टेस्ट की पिच भी धीमे टर्न वाली ही रहेगी.

बता दें कि धर्मशाला स्टेडियम काफी ऊंचाई पर है. यहां काफी ठंड भी है. ऐसे में इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है, मगर जिस तरह की पिच दिख रही है कि उससे तो स्पिनर्स की ही धूम मचती दिखाई दे रही है.

धर्मशाला में कैसा है टेस्ट का इतिहास

धर्मशाला में पिछले एक साल में काफी काम हुआ है. यहां नई आउटफील्ड बनाई गई है. इसकी वजह से उसे पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट छोड़ना पड़ा था क्योंकि आउटफील्ड पूरी तरह से तैयार नहीं थी. लेकिन बाद में वर्ल्ड कप के कई मैच यहां खेले गए. हाल ही में रणजी ट्रॉफी मुकाबले भी हुए हैं. अभी आउटफील्ड किसी कारपेट की तरह नज़र आ रही है. अभी यहां एक ही टेस्ट खेला गया है जो 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. तब भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में स्पिनर्स की मौज रही थी.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP-AAP

दिल्ली में छठ पूजा पर सियासी जंग, यमुना के झाग पर AAP-BJP आमने-सामने !

October 25, 2025
ED

ED में क्या दूसरा काबिल अफसर है ही नहीं?

May 4, 2023
Sanjay Raut

संजय राउत बोले – 20 दिन में गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार, जारी हो चुका ‘डेथ वारंट’

April 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.