Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

शराबबंदी वाले इस राज्य में बीयर बेचने की मिलेगी इजाजत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2025
in राज्य
A A
शराबबंदी
14
SHARES
475
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शराबबंदी वाले इस राज्य में बीयर बेचने की इजाजत देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राज्य के विधानसभा में आज यानी बुधवार को एक विधेयक पेश किया जाएगा। इसके बाद उस राज्य में फल और चावल से बनी शराब और बीयर की बिक्री की अनुमति दी जा सकेगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि मौजूदा शराबबंदी कानून को हटाने के बारे में वह नहीं सोच रहे हैं।

आपको बता दें कि हम मिजोरम की बात कर रहे हैं। वहां की जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) सरकार आज शराब और बीयर पर संशोधन बिल लाएगी। मुख्यमंत्री लालदुहोमा की सरकार मौजूदा मिजोरम शराब (प्रतिबंध) अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए विधेयक लाएगी।

इन्हें भी पढ़े

Nitin Navin in Uttarakhand

उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
Nitin Navin

नितिन नवीन ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को सराहा, बोले- सैनिक देश के सुख, शांति और स्वतंत्रता के आधार

September 10, 2026
Load More

विधानसभा में आज पेश होगा बिल

विभागीय मंत्री लालनगिहलोवा हमार उस बिल को पेश करेंगे, जिसमें राज्य के भीतर उत्पादन होने वाले चावल और फल से बनी शराब और बीयर की बिक्री, वितरण और निर्माण की अनुमति देने का प्रस्ताव है। यह केवल लाइसेंस धारकों के लिए होगा। साथ ही यह बिल राज्य में पारंपरिक मिजो शराब की बिक्री की भी अनुमति देगा। आपको बता दें कि इसे देशी शराब भी कहा जाता है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 2025-26 के बजट को पेश करने के बाद पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं देगी, लेकिन राज्य में स्थानीय रूप से उत्पादित शराब और बीयर की बिक्री को नियंत्रित करेगी। उन्होंने कहा, “इस मामले पर चर्चों से परामर्श लिया गया है और उन्होंने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है।”

पहले ही कही थी समीक्षा की बात

सरकार ने मार्च 2024 में विधानसभा में यह जानकारी दी थी कि वह राज्य के शराब प्रतिबंध कानून की समीक्षा करेगी, जो राज्य में शराब की बिक्री और खपत को प्रतिबंधित करता है। विभिन्न क्षेत्रों से शराब प्रतिबंध को हटाने और शराब की दुकानों को खोलने की मांगें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी अपीलों पर विचार नहीं करेगी।

आपको बता दें कि 2019 में मिजोरम में शराब पर प्रतिबंध फिर से लागू किया गया था। इससे पहले भी राज्य में शराब प्रतिबंध थे। 1984 में मिजोरम निषेध अधिनियम, 1973 के तहत शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन 1987 में उन्हें बंद कर दिया गया । 1995 में मिजोरम पूर्ण शराब प्रतिबंध अधिनियम लागू किया गया, जो 20 फरवरी 1997 को पूरी तरह से शराब पर प्रतिबंध लगा दिया।

जनवरी 2015 में एक नया कानून अधिसूचित किया गया, जिसने राज्य में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी। MNF सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुसार, सत्ता में आने के बाद इस नीति को बदलते हुए फिर से शराब प्रतिबंध लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

स्वर्ण मंदिर की स्थापना: गुरु अमर दास की दूरदृष्टि से लेकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ तक !

March 15, 2026
CSIR

CSIR पालमपुर ने किया इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन

November 8, 2024
China

कोरोना के बाद चीन में इस ‘महामारी’ ने दी दस्‍तक, फ‍िर से बंद हो गए स्‍कूल

November 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.