प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों ने चारधाम यात्रा के सफल, सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।
शासकीय आवास पर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी जी के नेतृत्व में भेंट कर चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन, बेहतर प्रबंधन और व्यवस्थाओं के लिए आभार प्रकट किया। pic.twitter.com/OHCedokofe
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2025
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मार्ग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और समग्र प्रबंधन को लेकर सरकार द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के समर्पित कार्यों के परिणामस्वरूप यात्रियों को यात्रा के दौरान न केवल बेहतर सुविधा मिली, बल्कि सुरक्षा का भरोसा भी बना रहा।
हमारी सरकार इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि इस यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालु अपने साथ सु:खद संदेश लेकर जाए। pic.twitter.com/iQvv5KWh4m
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के संतुलन के साथ संचालित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा से सुखद अनुभव लेकर लौटे और उत्तराखंड की संस्कृति एवं सेवा भावना की सकारात्मक छवि देश-दुनिया में जाए।







