Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

CM रेखा ने मंत्रियों संग मेट्रो में किया सफर, सचिवालय पहुंचने के लिए चुनी ‘लाइफलाइन’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 18, 2026
in दिल्ली
A A
CM Rekha
14
SHARES
477
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण और तेल की सीमित खपत को देखते हुए ईंधन बचाने की मुहिम को आज उस समय बड़ा बल मिला, जब दिल्ली सरकार के मुखिया और कैबिनेट मंत्रियों ने खुद इसकी कमान संभाली. सरकार द्वारा सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों को छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील का असर सोमवार को सड़कों पर ही नहीं, बल्कि मेट्रो ट्रेनों में भी साफ तौर पर देखने को मिला.

‘मंडे को मेट्रो’ की इस विशेष अपील को अमलीजामा पहनाते हुए खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने सचिवालय जाने के लिए मेट्रो की सवारी की.

इन्हें भी पढ़े

cm rekha gupta

यमुना को स्वच्छ बनाने CM रेखा गुप्ता ने संभाली सफाई अभियान की कमान

June 14, 2026
Delhi Police

बीच सड़क गुंडागर्दी, दिल्ली पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

June 14, 2026
smoke detector in house

दिल्ली में घरों के लिए बदलेंगे नियम, ये दो चीजें लगाना हो सकता है जरूरी, खर्च भी है बेहद कम

June 12, 2026
आग

दिल्ली: तुग़लक़ाबाद एक्सटेंशन की पांच मंज़िला इमारत में भीषण आग, तीन लोगों की मौत

June 12, 2026
Load More

आम यात्रियों के बीच पहुंचीं मुख्यमंत्री

सोमवार सुबह अमूमन दिल्ली की सड़कों पर भारी जाम और मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी व्यस्त समय में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सुरक्षा घेरे को सीमित रखते हुए अपने घर से मेट्रो में सफर करते हुए आईटीओ जाने वाली मेट्रो ट्रेन पकड़ी. मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर मेट्रो में सफर कर रहे आम यात्री भी खुश हो गए.

सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने न सिर्फ आम लोगों से बातचीत की, बल्कि उनसे सफर के अनुभवों और दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव भी लिए. मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज भी मौजूद थे, जो अलग-अलग रूटों से होते हुए आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचे और आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर पांच से निकलकर फिर डीटीसी की देवी बस से मंत्री रविन्द्र सिंह इन्द्राज और प्रवेश वर्मा के साथ सचिवालय के लिए रवाना हुईं.

सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री ने कहा “ईंधन बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. यदि हम सब मिलकर सप्ताह में सिर्फ एक दिन भी निजी वाहनों का त्याग करें, तो हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वतावरण और सुरक्षित भविष्य दे सकेंगे.”

अभियान को मिला जनता का भारी समर्थन

सरकार की इस पहल का असर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर साफ दिखाई दिया. राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय और आईटीओ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रोजाना के मुकाबले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. बातचीत में कई कामकाजी युवाओं और अधिकारियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की.

सार्वजनिक परिवहन के लाभ

आर्थिक लाभ – पेट्रोल-डीजल के खर्च में कटौती – देश के आयात बिल में कमी
समय की बचत – ट्रैफिक जाम से मुक्ति – सुगम यातायात व्यवस्था
स्वास्थ्य लाभ – तनावमुक्त सफर- कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण में भारी गिरावट

आईटीओ स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत सविता शर्मा ने बताया, जब देश और प्रदेश के वीवीआईपी अपनी चमचमाती गाड़ियों को छोड़कर मेट्रो से चल सकते हैं, तो हमें भी अपनी मानसिकता बदलनी होगी. आज मैंने भी अपनी कार घर पर छोड़ी और मेट्रो से दफ्तर आया. इससे न केवल पैसे बचे, बल्कि ट्रैफिक के तनाव से भी मुक्ति मिली.

परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, यदि दिल्ली का हर तीसरा नागरिक सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का रुख करता है, तो इससे न केवल सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी भारी कमी आएगी. वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह ने भी मेट्रो और बसों से सफर कर अपने-अपने दफ्तर पहुंचें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
hafiz saeed

लाहौर में हाफिस सईद के ठिकाने का पर्दाफाश, पाक का तय विनाश !

April 30, 2025
पालीताना शहर

भारत में है दुनिया का पहला शाकाहारी शहर, जानिए यहां क्यों बैन है मीट

September 15, 2022

उत्तराखंड: जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने इन मांगों को लेकर जल भवन पर धरना दिया

March 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी ने अमेरिका–ईरान शांति समझौते का किया स्वागत, क्षेत्रीय स्थिरता पर जताई उम्मीद
  • करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, हार्ट और डायबिटीज के लिए भी है फायदेमंद
  • क्या है 5.5G? अपने फोन पर इसे कैसे करें ऑन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.