Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सीएम युवा योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2025
in राज्य
A A
yogi adityanath
19
SHARES
624
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार कंडारी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘सीएम युवा योजना’ आज उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख दे रही है। सीएम युवा कॉन्क्लेव के दौरान योजना के पांच लाभार्थियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे यह योजना उनके लिए सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की राह का मार्गदर्शन बनी। इन पांचों युवाओं ने सिर्फ अपनी सफलता की कहानी साझा नहीं की, बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रभावी कार्यान्वयन के जरिए इसे युवाओं के जीवन से जोड़ा है। इसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा।

इन्हें भी पढ़े

Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
cm dhami

धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!

August 10, 2026
CM Dhami

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
Load More

कानपुर की प्रभनूर कौर: बेंगलुरू से सीखी ट्रेनिंग, अब केक्स की क्वीन
कानपुर निवासी प्रभनूर कौर एक प्रोफेशनल बेकरी चलाती हैं, जिसमें लग्ज़री और कस्टमाइज केक बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से ट्रेनिंग लेने के बाद वे कुछ करना चाहती थीं, लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आ रही थी। जब उन्हें जिला उद्योग कार्यालय से सीएम युवा योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आवेदन किया और ₹4.25 लाख का लोन प्राप्त किया। इस सहायता से उन्होंने एक बेकरी स्टूडियो खोला और अब अपने साथ-साथ कई अन्य लोगों को भी रोज़गार दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सरकार ने ऐसा मंच दिया, जहां युवाओं को अपने सपने पूरे करने का अवसर मिल रहा है।”

लखनऊ के विजय पांडे: लकड़ी के खिलौनों से 16 जिलों में कारोबार
विजय पांडे लकड़ी के खिलौने बनाते हैं और अब उत्तर प्रदेश के 16 ज़िलों में उनकी सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास हुनर तो था, लेकिन पूंजी नहीं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सीएम युवा योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर उन्होंने आवेदन किया। 15 से 20 दिनों के भीतर लोन स्वीकृत हुआ और अब वे 15 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। विजय कहते हैं, “मुख्यमंत्री जी ने न केवल यह योजना बनाई, बल्कि इसे धरातल पर भी पूरी प्रतिबद्धता से लागू किया।”

शशांक चौरसिया: फार्मा की नौकरी छोड़ शुरू किया क्रिएटिव स्टूडियो
लखनऊ के शशांक चौरसिया मूलतः फार्मासिस्ट हैं और बेंगलुरु में नौकरी करते थे, लेकिन उन्होंने खुद का कुछ शुरू करने का फैसला किया। सीएम युवा योजना के तहत उन्होंने एक स्टूडियो की शुरुआत की, जिसमें वेडिंग फोटोशूट और कॉमर्शियल शूट्स किए जाते हैं। आज वे खुद के लिए ही नहीं, अन्य युवाओं के लिए भी रोज़गार के अवसर बना रहे हैं। आज उनका टर्नओवर 4-5 लाख पहुंच गया है।

तूबा सिद्दीकी: नेचुरल क्लीनर से देशभर में पहचान बनाई
लखनऊ की रहने वाली बायोटेक्नोलॉजिस्ट तूबा सिद्दीकी ने नेचुरल क्लीनर प्रोडक्ट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। शुरुआत में उन्होंने लोन लेने को लेकर संकोच किया, लेकिन जब सीएम युवा योजना के बारे में सुना तो उन्होंने प्रयास किया और सिर्फ 15 दिन में लोन स्वीकृत हो गया। अब वे 10 से अधिक लोगों को रोज़गार दे रही हैं और उनके उत्पाद दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों तक पहुंच रहे हैं। तूबा कहती हैं, “आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैंने अपनी जगह खुद बनाई है, वो भी एक महिला उद्यमी के रूप में।”

सीतापुर के अमरदीप सिंह: फिजियोथेरेपिस्ट से बन गए सेंटर ओनर
सीतापुर के अमरदीप सिंह, जो कि एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक स्थिति के चलते बाहर नहीं जा सके। एक मित्र के माध्यम से उन्हें सीएम युवा योजना की जानकारी मिली। लोन मिलने के बाद उन्होंने अपना रिकवरी सेंटर शुरू किया और अब 4-5 लोगों को रोज़गार दे पा रहे हैं। वे कहते हैं, “सीएम युवा योजना ने न केवल मुझे व्यवसाय शुरू करने का हौसला दिया, बल्कि मेरी ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को उत्कर्ष कार्यों के लिए मीडोज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए दाएं से पूर्व सांसद श्री रामकिशोर सिंह, डॉ. एच.आर. नागेंद्र, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एडवोकेट चेतन शर्मा जी, राजकुमार शर्मा व विधायक श्री अनिल शर्मा

पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को मीडोज नेशनल अवार्ड

April 17, 2025
CM Yogi

लिफ्ट की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: सीएम योगी

December 26, 2023

चुनाव से पहले कानूनी लड़ाई!

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल
  • संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वो छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.