Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

वेनेजुएला संकट पर एलॉन मस्क ने खेला बड़ा दांव!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2026
in विश्व
A A
Elon Musk
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वेनेजुएला में तख्तापलट और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इन सब के बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने एक बड़ा कदम उठाया है। मस्क ने वेनेजुएला के लोगों को मुफ्त हाई-स्पीड इंटरनेट देने का ऐलान किया है, ताकि संकट की इस घड़ी में वहां के नागरिक दुनिया से जुड़े रह सकें। दूसरी ओर, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने सत्ता के शून्य को भरने के लिए उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है।

मस्क ने 3 फरवरी तक इंटरनेट किया फ्री

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

वेनेजुएला में चल रहे सैन्य अभियान और राजनीतिक अस्थिरता के कारण कई इलाकों में इंटरनेट और बिजली गुल है। स्टारलिंक ने ऐलान किया है कि वह 3 फरवरी, 2026 तक वेनेजुएला में मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्रदान करेगी। मस्क ने ‘X’ पर लिखा, ‘वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में।’ इसके साथ ही उन्होंने मादुरो की गिरफ्तारी पर भी खुशी जताते हुए कहा कि अब वेनेजुएला को वह समृद्धि मिल सकती है जिसका वह हकदार है।

वेनेजुएला सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब डेल्सी संभालेंगी कमान

राष्ट्रपति मादुरो के अमेरिका की हिरासत में होने के बाद देश में नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया था, जिसे कोर्ट ने सुलझाने की कोशिश की है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश तानिया डी’अमेलियो ने सरकारी टीवी पर घोषणा की कि डेल्सी रोड्रिग्ज अब राष्ट्रपति की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। कोर्ट ने कहा कि मादुरो वर्तमान में अपनी जिम्मेदारियां निभाने में ‘भौतिक और अस्थायी रूप से असमर्थ’ हैं, इसलिए संविधान के अनुसार उपराष्ट्रपति को कार्यभार सौंपा गया है।

न्यूयॉर्क में मादुरो का ‘पर्प वॉक’

अमेरिकी अधिकारियों ने निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मादुरो को हथकड़ी लगाकर न्यूयॉर्क के DEA दफ्तर ले जाते हुए देखा जा सकता है। कस्टडी में होने के बावजूद मादुरो मुस्कुराते हुए वहां मौजूद पत्रकारों और ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (DEA) के एजेंटों को ‘हैप्पी न्यू ईयर और गुड नाइट’ कहते नजर आए। उन पर नार्को-टेररिज्म और हथियारों के अवैध इस्तेमाल के आरोप हैं।

ट्रंप के एक्शन पर जॉन बोल्टन का बड़ा खुलासा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने CNN को बताया कि मादुरो को हटाने की योजना नई नहीं है। बोल्टन के अनुसार, ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी मादुरो को सत्ता से बेदखल करने की योजना पेश की गई थी। बोल्टन ने दावा किया कि उस समय यह योजना इसलिए सफल नहीं हो सकी क्योंकि अधिकारी राष्ट्रपति ट्रंप को इस मुद्दे पर ‘फोकस्ड’ नहीं रख पाए थे। ट्रंप उस वक्त वेनेजुएला के तेल में बहुत रुचि रखते थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistaan

अब कैसे दूर होगी कंगाली?

February 9, 2023
UN

UNSC के वीटो में कितनी ‘पावर’…जानें

June 21, 2023
india and britain

ब्रिटेन से बिगड़ती बात

October 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता
  • लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ी कार्रवाई, 9 कोचिंग सेंटर और एक होटल सील
  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.