Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन को रोकने में 10,000 मिसाइलें भी कम पड़ेंगी… शी जिनपिंग ने किया टाइमलाइन सेट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2025
in विश्व
A A
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बीजिंग: ताइवान पर चीन के हमले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शी जिनपिंग ने कैलेंडर में 2027 का टाइमलाइन सेट कर दिया है। खासकर डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग के लिए ताइवान का मिशन और आसान हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात की उम्मीद अब काफी कम बची है कि अमेरिका, ताइवान को चीनी हमले से बचाने सामने आएगा। इस बीच चीन लगातार अपनी क्षमता का विस्तार कर रहा है और विनाशक हथियारों का निर्माण कर रहा है। US इंटेलिजेंस का आकलन है कि चीन की सेना 2027 तक ताइवान पर हमले के लिए तैयार हो रही है।

साल 2012 में सत्ता संभालने के साथ ही शी जिनपिंग ने 2027 का टाइमलाइन सेट कर दिया था। उसी दौरा उन्होंने आक्रामक अंदाज में चीन की सेना को ताकतवर बनाना शुरू कर दिया था। अब चीन के पास 20 लाख से ज्यादा की सेना है, जो उसे दुनिया की सबसे ताकतवर फोर्स बनाती है। हालांकि चीन की सेना के पास युद्ध का ज्यादा अनुभव नहीं है और उसने आखिरी बड़ी मिलिट्री लड़ाई 1979 में वियतनाम के खिलाफ बॉर्डर पर लड़ी थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

ताइवान पर हमले की उल्टी गिनती शुरू!

शी जिनपिंग ने चीनी सेना के लिए सैन्य बजट 245 अरब डॉलर प्रतिवर्ष कर दिया है। सेना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया और 3 लाख से ज्यादा सैनिकों को सेना से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि अमेरिका का डिफेंस बजट अभी भी लगभग तीन गुना ज़्यादा है, लेकिन चीन लगातार इस अंतर को कम कर रहा है। वहीं, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और पेंटागन की रिपोर्ट्स में चेतावनी दी गई हैं, कि चीन 2027 तक ताइवान पर सैन्य कब्जे के लिए तैयार रहने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। सितंबर महीने में राजधानी बीजिंग में निकाली गई सैन्य परेड के दौरान इसकी झलक देखने को भी मिली है. जब चीन ने पहली बार न्यूक्लियर ट्रायड, यानि धरती, समंदर और हवा से परमाणु बम दागने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। चीन ने इस दौरान DF-5 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का भी प्रदर्शन किया, जिससे अमेरिका के किसी भी हिस्से पर परमाणु बम गिराया जा सकता है।

सितंबर महीने में चीन ने निकाली थी सैन्य परेड

अमेरिकी एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि चीन के पास 2030 तक 1000 से ज्यादा परमाणु हथियार हो जाएंगे। जबकि CSIS की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अमेरिका अब परमाणु हथियारों की रेस में चीन से हारने की तरफ बढ़ रहा है। चीन में बिजली की रफ्तार से मिसाइलों का निर्माण हो रहा है। CNN की 2025 की रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से कहा गया है कि चीन ने अपनी मिसाइल फैक्ट्रियों का क्षेत्रफल 60% तक बढ़ा दिया है। सैकड़ों एकड़ के गांवों को हटाकर भूमिगत बंकर बनाए गये हैं, नई नई फैक्ट्रियां बनाई गई हैं और मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए नये नये लॉन्चपैड भी तैयार किए गये हैं। अमेरिका के डिफेंस एक्सपर्ट विलियम अल्बरक ने कहा है कि चीन उस रेस में शामिल हैं, जो एक मैराथन रेस है। चीन, मिसाइल और ड्रोन हमलों से ताइवान को बचाने की कोशिश करने पर अमेरिका पर हमला करने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि अमेरिकी मदद अस्थिर हो जाए।

10 हजार मिसाइलें भी काफी नहीं

ताइवान पर अगर चीन हमला करता है तो उसे अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया से एक साथ युद्ध शुरू होने का डर है। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स चीन की युद्ध तैयारियों को “द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे खतरनाक सैन्य विस्तार” बता चुके हैं। जबकि बीजिंग की तरफ से तियानमेन स्क्वायर से एक साथ 80 हजार शांति के कबूतरों को उड़ाकर दुनिया को शांति का संदेश दिया गया है। तियानमेन स्क्वायर वही जगह है, जहां चीन ने 10 हजार से ज्यादा छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने पर कुचलकर मार डाला था। चीन, डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को भी एक ‘चाल’ मान रहा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी हमले की स्थिति में ताइवान को अमेरिकी मदद नहीं देने की बात कही थी।

दूसरी तरफ अब जबकि 2027 के शुरू होने में महज एक साल का वक्त बचा है तो एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि चीन ने अगर हमला शुरू किया तो उसे कंट्रोल करने में 10 हजार से ज्यादा मिसाइलें भी पर्याप्त नहीं होंगी और युद्ध की चिंगारी वैश्विक टकराव में बदल सकती है। दुनिया आज इतिहास के सबसे खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, ताइवान पर पहला हमला शायद इंडो-पैसिफिक नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को युद्ध की आग में धकेल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Congress AAP

कांग्रेस से दोस्ती चाहती है केजरीवाल सरकार!

June 2, 2023
Major US airstrike near Hormuz

होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान के गुप्त मिसाइल ठिकाने तबाह

March 18, 2026

भारत की चुनावी प्रक्रिया में खर्च भी एक बड़ी चुनौती!

April 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.