Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

बंगला साहिब में प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 11, 2026
in दिल्ली
A A
Bangla Sahib Gurudwara
23
SHARES
775
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, AAP विधायकों और कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है. कमेटी ने गुरुद्वारे के परिसर में कथित तौर पर राजनीतिक प्रदर्शन करने, अव्यवस्था फैलाने और घटना के बाद भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया है.

गुरुद्वारे के परिसर में प्रदर्शन का आरोप

इन्हें भी पढ़े

CJP

1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त

October 11, 2026
Jhandewala Devi Temple

शारदीय नवरात्र आरंभ, झण्डेवाला देवी मंदिर में आज हुई माँ शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना

October 11, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार, DPCC ने जल बोर्ड, NHAI और दिल्ली मेट्रो को जारी किया कारण बताओ नोटिस

October 10, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि, तैयारी पूर्ण

October 10, 2026
Load More

DSGMC की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक कथित तौर पर एक साथ गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के परिसर में दाखिल हुए. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहां राजनीतिक नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया, जिससे धार्मिक स्थल का माहौल प्रभावित हुआ.

कमेटी का कहना है कि गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने स्थिति को शांत रखने और परिसर की मर्यादा बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया. शिकायत में इस घटना को धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा के खिलाफ बताया गया है.

भ्रामक वीडियो फैलाने का भी आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद AAP विधायकों और नेताओं ने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट साझा किए, जिनमें घटनाक्रम को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश किया गया और गुरुद्वारा प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया. कमेटी ने अरविंद केजरीवाल पर भी इस कथित प्रचार का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने का आरोप लगाया है.

DSGMC ने पुलिस से वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान करने और यह पता लगाने की मांग की है कि प्रदर्शन के लिए किसने लोगों को जुटाया और निर्देश दिए.

सबूत सुरक्षित रखने और कार्रवाई की मांग

कमेटी ने शिकायत के साथ वीडियो भी सौंपने की बात कही है. उसने पुलिस से संबंधित सबूतों को सुरक्षित रखने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

फिलहाल, यह कमेटी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में लगाए गए आरोप हैं. मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

‘गुरुद्वारे में राजनीति बर्दाश्त नहीं’

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर के पास बैनर-पोस्टर लहराकर विरोध प्रदर्शन करने पर कड़ा रोष जताया है. उन्होंने कहा कि आप नेताओं व पंजाब सीएम भगवंत मान ने पुलिस के गुरुद्वारे में घुसने की झूठी खबर फैलाकर लोगों को गुमराह किया. कालका ने स्पष्ट किया कि संगत के रूप में आने वाले किसी भी व्यक्ति पर कोई रोक नहीं है,

लेकिन गुरुद्वारे के भीतर किसी भी राजनीतिक दल—चाहे वह आप, कांग्रेस या भाजपा ही क्यों न हो—को नारेबाजी या प्रदर्शन करने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जाएगी; साथ ही उन्होंने मौजूदा माहौल को देखते हुए पुलिसकर्मियों को भी वर्दी में गुरु घर की ओर जाने से परहेज करने की हिदायत दी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
accident

सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान, चार घायल

December 23, 2022
Yati Narasimha Nanda

आतंकवादियों को सबक सिखाना जरूरी, पाकिस्तान पर करे आक्रमण : महामंडलेश्वर यदि नरसिंहानंद

April 26, 2025
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और घोष : घोष केवल संगीत और वादन नहीं, यह साधना है!

October 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.