Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

विश्व व्यवस्था में बदलाव के बीच खुद को मजबूत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं : राजनाथ सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 22, 2022
in राष्ट्रीय
A A
rajnath singh
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत के पास अपनी रक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए स्वयं को मजबूत बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। विश्व व्यवस्था तेजी से बदल रही है। सिंह ने यह बात यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia-Ukraine War) के संदर्भ में कही। रक्षा मंत्री ने डेफकनेक्ट 2.0 के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि दुनिया में बहुत सी चीजें हो रही हैं जो भारत को प्रभावित कर रही हैं। डेफकनेक्ट 2.0 रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप, बड़ी कंपनियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों को एकसाथ लाने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम है।

‘हमें खुद को मजबूत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं’
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘जब हम एयरो इंडिया 2021 (Aero India) में मिले थे, तब से अब तक दुनिया इतनी बदल गई है कि इसका हिसाब या आकलन नहीं किया जा सकता है। हर नया खतरा पिछले की तुलना में अधिक जटिल और चुनौतीपूर्ण लग रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम कोविड-19 (Covid-19) के चलते उत्पन्न संकट से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि दुनिया अब यूक्रेन के संघर्ष के मुद्दे का सामना कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समय के साथ जिस तरह से विश्व व्यवस्था बदल रही है, हमारे पास खुद को मजबूत बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।’’

इन्हें भी पढ़े

el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी का युवा कनेक्ट, डूसू में कांग्रेस का डि-कनेक्ट, अब रणनीति पर उठे सवाल !

September 20, 2026
ABVP's dominance in DUSU elections

विश्लेषण : डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी के वोट पर क्यों छिड़ी बहस?

September 20, 2026
Dattatreya Hosabale

श्रम साधक मजबूत होंगे तो समाज और भविष्य दोनों मजबूत होंगे : दत्तात्रेय होसबाले

September 20, 2026
Load More

‘कई चीजें भारत को प्रभावित कर रही हैं’
रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे पहले भी, दुनिया ने पश्चिम एशिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अस्थिरता देखी है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, दुनिया में बहुत सी चीजें हो रही हैं जो निश्चित रूप से भारत को प्रभावित कर रही हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी रक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत बनें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुद को मजबूत करने के लिए अपने कई क्षेत्रों को विकसित करने की जरूरत है। इस संबंध में ‘डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी’ एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।’’

सिंह ने रक्षा प्रौद्योगिकी मामले की उपयोगिता और विशिष्टता को समान रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा तकनीक हमारे लिए कितनी उपयोगी है, यह निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन यह भी जरूरी है कि रक्षा तकनीक हमारे पास ही हो।’’डेफकनेक्ट 2.0 नवोन्मेषकों को अपनी क्षमताओं, उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन उद्योगपतियों के समक्ष करने का अवसर प्रदान करता है।स्टार्ट-अप के लिये यह अवसर होता है कि वे निवेश हासिल करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-us-3

भारत के सामने घुटने टेकेंगे अमेरिका और चीन

January 1, 2024
Patanjali Yoga Ratna Award

योग शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रमा शंकर तिवारी को मिला महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान!

November 26, 2024
पतंग

बिना इजाजत पतंग उड़ाने की ‘गुप्त सजा’ होश उड़ा देगी!

January 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.