Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टी-20 इंटरनेशनल मैच को रोहित-कोहली ने कहा अलविदा, जानें दोनों की कितनी है कमाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 30, 2024
in खेल
A A
16
SHARES
536
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। भारत ने साउथ अ‍फ्रीका के खिलाफ टी 20 वर्ल्‍ड कप फाइनल मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 7 रनों से पीटकर दूसरी बार इस फॉर्मेट में चैम्प‍ियन बन चुका है. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 176/7 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर्स में 169/8 रन बनाकर लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई. हालांकि सबसे ज्‍यादा रोमांच आखिरी के 30 गेंद में रहा, जब 30 रन साउथ अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए था. लेकिन फिर भारतीय टीम ने गेंदबाजी को ऐसा प्रदर्शन किया कि पास पलट गया और साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.

T20 World Cup 2024 के फाइनल में 76 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने तो वहीं रोहित शर्मा ने शानदार कप्‍तानी की, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्‍ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. जीत के जश्‍न के बीच विराट कोहली ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया, जिसके कुछ देर बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को अलविदा कह दिया.

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

17 साल बाद वर्ल्‍ड कप का सूखा खत्‍म होने के बाद रोहित-विराट कोहली ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से एकसाथ संन्यास लिया. आइए जानते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की नेटवर्थ कितनी है?

रोहित शर्मा की कितनी नेटवर्थ?
क्रिकेट में तहलका मचाने वाले रोहित शर्मा कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा की कुल संपत्ति करीब 26 मिलियन डॉलर (215 करोड़ रुपये) है. इनकी कमाई का मुख्‍य जरिया मैच फीस, तमाम ब्रांड्स एंडोर्समेंट और लीग क्रिकेट है. रोहित शर्मा का बीसीसीआई के साथ A+ कॉन्ट्रैक्ट है. बीसीसीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए 2022-2023 सीज़न के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध के अनुसार रोहित को 7 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है.

रोहित शर्मा का कार कलेक्‍शन
रोहित को एक ODI मैच के लिए 6 लाख, टी-20 के लिए 3 लाख, टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं. रोहित शर्मा की मंथली इनकम 1.2 करोड़ रुपये से अधिक है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं. रोहित शर्मा बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्श और मर्सिडीज बेंज जैसी कारों के मालिक हैं.

कितना कमाते हैं विराट कोहली?
Virat Kohli एक ओर जहां वे क्रिकेट के जरिए करोड़ों कमा रहे हैं, तो वहीं वे कई कंपनियों में ब्रांड एंबेसडर भी हैं. न सिर्फ इतना विराट कोहली ने कई कंपनियों में इन्वेस्टमेंट भी किया हुआ है, जहां से उन्हें मोटा रिटर्न हासिल होता है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज Virat Kohli का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1046 करोड़ रुपये है. विराट की सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. जबकि महीनेभर में वे करीब 1,25,00,000 रुपये कमाते हैं. हफ्तेभर में कोहली की कमाई 28,84,615 रुपये और एक दिन में करीब 5,76,923 रुपये होती है. कमाई के मामले में विराट कोहली की दुनिया के 100 सबसे धनी खिलाड़ियों में शामिल हैं.

BCCI से मिलते हैं इतने रुपये
Virat Kohli भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड A के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं. इससे इन्हें करोड़ों की कमाई होती है जबकि हर साल आईपीएल के जरिए भी वे मोटी कमाई करते हैं. BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार कलेक्‍शन की बात करें तो इनके पास Audi Q7 (70 से 80 लाख रुपये), Audi RS5 (करीब 1.1 करोड़ रुपये), Audi R8 LMX (करीब 2.97 करोड़ रुपये), Audi A8L W12 Quattro (करीब 1.98 करोड़ रुपये), Land Rover Vogue (करीब 2.26 करोड़ रुपये) हैं.

विराट कोहली इनवेस्‍टमेंट
इन्वेस्टमेंट की बात करें तो कोहली ने Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, Galactus Funware Technology Pvt. Ltd, Sport Convo और Digit जैसी कंपनियों के शेयरों में निवेश किया हुआ है.

T20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद पैसों की बारिश
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 93.51 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई थी. टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम को लगभग 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिले. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिली. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप-विजेता साउथ अफ्रीका को लगभग 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिले.

टी-20 वर्ल्डकप 2024 की प्राइज मनी
• विजेता (भारत): करीब 20.36 करोड़ रुपये
• उप-विजेता (साउथ अफ्रीका): 10.64 करोड़ रुपये
• सेमीफाइनलिस्ट: 6.54 करोड़ रुपये
• दूसरे राउंड से बाहर होने पर: 3.17 करोड़ रुपये
• 9वें से 12वें स्थान वाली टीम: 2.05 करोड़ रुपये
• 13वें से 20वें स्थान वाली टीम: 1.87 करोड़
• पहले और दूसरे राउंड में जीत: 25.89 लाख रुपये

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Biden

ऐसा क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति कि खुशी से झूम उठा तालिबान?

July 2, 2023
mulayam-singh

भाजपा नेताओं का मुलायम प्रेम

October 15, 2022
Lok Sabha

केंद्र के इन तीनों बिलों के खिलाफ़ लोकसभा में विपक्ष ने किया ज़बरदस्त हंगामा, समझिए !

August 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.