Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

हिमाचल : नशा तस्करों को जेल पहुंचाने के लिए बनेगी विशेष टास्क फोर्स

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
नशा तस्कर
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में चिट्टा, सिंथेटिक नशा और अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों को जेल पहुंचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने की तैयारी है। इसमें पुलिस और इसके गुप्तचर विभाग सीआईडी आदि से सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। बटालियनों से भी जवान लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस टास्क फोर्स को गठित करने से पहले गृह विभाग और पुलिस महकमे को विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह टास्क फोर्स हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। यह टास्क फोर्स चिट्टा और अन्य तरह के नशे की तस्करी करने वाले लोगों के अड्डों पर नजर रखेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस टास्क फोर्स को गठित करने का एलान 17 मार्च को पेश किए जा रहे बजट में कर सकते हैं। हाल ही में नशाखोरी के खिलाफ हुई पुलिस की कार्यशाला में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इसमें यह खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में नशा तस्करों ने सेंधमारी कर रखी है। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशा तस्कर निशाने पर लिए हुए हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश में जो नशा निवारण केंद्र निजी तौर पर चल रहे हैं, उनका काम भी संतोषजनक नहीं है। उनके इर्द-गिर्द ही नशा तस्कर सक्रिय हैं।

इन्हें भी पढ़े

राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
railway crossings

फाटक बंद, रास्ते थमे… अब ‘रेलवे फाटक से आजादी’ की गूंज

October 2, 2026
Load More

यही नहीं, नशा तस्करों का जाल हिमाचल प्रदेश में जेलों तक फैला हुआ है। इसमें एक राय यह भी सामने आई कि प्रदेश में सरकारी स्तर पर नशा निवारण केंद्र खोले जाने की जरूरत है और इस संबंध में एक विशेष कार्य बल को गठित करने की भी आवश्यकता है। इससे हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी खोखली हो रही है। इस संबंध में अगर सरकारी तौर पर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियां भयानक संकट से गुजरेंगी।

सोलन में बड़ा सरकारी नशा निवारण केंद्र खोलने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्तर पर एक बड़ा नशा निवारण केंद्र सोलन में खोलने की तैयारी है। इस संबंध में भी बजट में एलान हो सकता है। नशा निवारण केंद्र में आधुनिक उपचार माध्यमों से नशे की जद में फंसे युवाओं से इसे छुड़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सरकारी स्तर पर नशा निवारण केंद्रों की कमी चल रही है। सोलन में सरकारी नशा निवारण केंद्र खोलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक : एकतरफा प्यार में फैयाज ने चाकू गोदकर कर दी हत्या!

April 19, 2024

झण्डेवाला देवी मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक

July 14, 2025

केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीति या मजबूरी, कैसे बचेंगे केजरीवाल!

March 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.