Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

तमिलनाडु में विजय की सपोर्ट पॉलिटिक्स, एक चाल से कांग्रेस का सपना तोड़ा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 6, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
Vijay
19
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने जा रही है. ऐसा इसलिए ताकि TVK और AIADMK के बीच किसी संभावित गठबंधन को रोका जा सके. AIADMK को लेकर कांग्रेस की चिंता इसलिए भी है, क्योंकि उसका चुनावी गठबंधन BJP के साथ है.  ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि BJP को रोकने के लिए कांग्रेस ने बंगाल में इसी तरह की रणनीति क्यों नहीं अपनाई?

कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. एक अहम शर्त यह है कि TVK किसी भी सूरत में NDA या उसके सहयोगियों, खासकर AIADMK, के साथ गठबंधन नहीं करेगी. कांग्रेस केवल बाहर से समर्थन देने के बजाय सरकार में हिस्सेदारी भी चाहती है, जबकि तमिलनाडु की द्रविड़ पार्टियों ने पहले कभी सरकार में किसी राष्ट्रीय पार्टी को शामिल नहीं किया है.

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

कांग्रेस के इस दबाव को न्यूट्रल करने के लिए TVK ने नया दांव चला है. विजय की ओर से AIADMK और उसकी सहयोगी पार्टी PMK से भी समर्थन मांगा गया है. यानी, कांग्रेस के आगे आने के बावजूद TVK और AIADMK के बीच बातचीत पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही है. क्योंकि कांग्रेस की पांच सीटों के अलावा भी विजय को बहुमत के लिए पांच और सीटों की जरूरत है. TVK नेता एन आनंद ने AIADMK प्रमुख ई के पलानीस्वामी के घर जाकर मुलाकात की है. मतलब, असली पिक्चर अब भी बाकी है.

विजय ने बंद नहीं किए बातचीत के दरवाजे

थलपति विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, टीवीके के मध्यस्थों की टीम ने कांग्रेस के साथ साथ वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन और पीएमके नेता अंबुमणि रामदास से भी संपर्क किया है. कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं, जबकि वीसीके के पास 2 और पीएमके के पास 4 सीटें हैं.

234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का नंबर 118 है, लेकिन थलपति विजय के एक सीट से इस्तीफा दे देने के बाद बहुमत के लिए 117 विधायकों की ही जरूरत होगी. विजय तमिलनाडु की दो सीटों त्रिची ईस्ट और पेरुम्बुर से चुनाव जीते हैं. बताते हैं कि विजय त्रिची ईस्ट सीट छोड़ देंगे – तब फैसला 233 के हिसाब से होगा.

कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी तरफ से तमिलनाडु का काम पूरा कर लिया है, लेकिन शर्तें लगता है रास्ते की बाधा बन रही हैं. TVK नेता एन आनंद का AIADMK प्रमुख ई के पलानीस्वामी के घर जाकर मुलाकात करने को आखिर कैसे समझें? कांग्रेस ने 2 मंत्री पदों की डिमांड की है, लेकिन अगर विजय और उनकी टीम को प्रस्ताव मंजूर न हो तब?

अब खबर मिली है कि थलपति विजय की पार्टी टीवीके की तरफ से AIADMK प्रमुख ई के पलानीस्वामी को पत्र लिखकर समर्थन की मांग की गई है. ठीक ऐसा ही पत्र टीवीके की तरफ से कांग्रेस को भी लिखा गया था.

कांग्रेस का चुनाव में डीएमके के साथ, और सरकार में टीवीके के

डीएमके के साथ चुनाव लड़ चुकी कांग्रेस अब टीवीके के साथ तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस की तरफ से सोशल साइट एक्स पर बताया गया है कि समर्थन का अनुरोध थलपति विजय की तरफ से किया गया था.

सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक, कांग्रेस को थलपति विजय के नेतृत्व में बनने जा रही टीवीके सरकार में दो मंत्री पद मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के कुछ सीनियर नेता TVK नेताओं के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

टीवीके के साथ कांग्रेस के हाथ मिलाने का पहला असर तो यही होगा कि डीएमके के साथ उसका बरसों पुराना गठबंधन टूट जाएगा. पूरे घटनाक्रम पर DMK प्रवक्ता ए सरवनन की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. डीएमके प्रवक्त कांग्रेस के नए कदम को पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया है. ए सरवनन का कहना है कि DMK के समर्थन के बगैर कांग्रेस अपनी 5 सीटें भी नहीं जीत पाती.

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन ने 2019 में लोकसभा की 39 में से 38 सीटें जीती थीं, और 2024 में तो सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन 2004 से 2013 तक चला था, लेकिन श्रीलंकाई तमिल मुद्दे पर बीच में टूट गया था. बाद में, 2016 में दोनों दल करीब आए, और गठबंधन फिर से बहाल किया गया.

गठबंधन पर कांग्रेस से कैसे बनी बात?

बताते हैं कि राहुल गांधी शुरू से ही टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में थे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की राय अलग थी. मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि टीवीके को सपोर्ट करने का फैसला दिल्ली के बजाए तमिलनाडु कांग्रेस की तरफ से लिया जाए. देर रात तक चली कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की कमेटी की वर्चुअल बैठक में तमिलनाडु इकाई को TVK के सरकार गठन में समर्थन करने को मंजूरी दे दी गई.

कांग्रेस की तरफ से सोशल साइट X पर बताया गया है, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर TVK अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है. कांग्रेस का साफ तौर पर मानना है कि तमिलनाडु की जनता ने सेक्युलर सरकार के पक्ष में जनादेश दिया है, जो संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो.

वैसे थलपति विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने पहले ही कांग्रेस के साथ प्रस्तावित सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रखा था. एस ए चंद्रशेखर ने कहा, कांग्रेस ऐतिहासिक और परंपराओं वाली पार्टी रही है, लेकिन लगातार दूसरी पार्टियों को समर्थन देने के कारण उसकी ताकत कमजोर हुई है.

विजय के पिता ने कहा, अब वक्त आ गया है जब कांग्रेस अपनी खोई हुई ताकत वापस हासिल करे. एस ए चंद्रशेखर ने यहां तक कहा था कि सिर्फ वह नहीं, बल्कि विजय भी कांग्रेस को वह ताकत देने के लिए तैयार हैं, जिससे पार्टी अपनी पुरानी पहचान और मजबूती फिर से हासिल कर सके.

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल की तरफ से जारी बयान में आगे लिखा है, कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प है कि बीजेपी और उसके सहयोगी किसी भी रूप में तमिलनाडु में सरकार न बना सकें. विजय ने भी पेरुंथलैवर कामराज से प्रेरणा लेने की बात कही है. इसी बात का ध्यान रखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वह चुनावी जनादेश में नजर आ रही लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय के अनुरोध पर अंतिम फैसला ले.

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर कहते हैं, जहां तक हमारी बात है, तमिलनाडु के मतदाताओं ने अपना स्पष्ट फैसला दे दिया है… कुछ लोग कह रहे थे कि यह तमिलनाडु के मिजाज के अनुकूल नहीं है. या, तमिलनाडु सत्ता में हिस्सेदारी स्वीकार नहीं करेगा, लेकिन तमिलनाडु की जनता ने अब इसका जवाब दे दिया है… जनता ने अपना फैसला सुना दिया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
chirag paswan

चिराग पासवान का सियासी दांव… बिहार फर्स्ट, NDA की ताकत, 2025 में बड़ा प्लान !

June 2, 2025
Vecoli

‘स्वच्छता सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है वेकोलि

October 23, 2023
mcd election delhi

दिल्ली MCD चुनाव: क्या AAP तोड़ पाएगी BJP का 15 साल पुराना चक्रव्यूह?

November 9, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.