Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वार्ड नं. 12 राधेश्याम कॉलोनी, कब्रगाह और जमादार… भाग : 02

सुविधा शुल्क लेकर कर्मचारियों का हस्तांतरण जोरों पर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 14, 2025
in राज्य
A A
नगर निगम मथुरा वृंदावन
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: भारत देश को आजाद हुए आज लगभग 75 वर्ष बीत चुके हैं और आज भी हमारे यहां जमीदार, नंबरदार और जमादार की प्रथा कायम है। सरकार द्वारा भूमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जमींदारी प्रथा को लगभग खत्म कर दिया और भूमिहीनों को उस भूमि का कुछ हिस्सा दिया तथा वर्तमान में नंबरदार भी अब गिनती के ही बचे हैं लेकिन नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड संख्या : 12, राधेश्याम कॉलोनी में जमादार ( सफाई नायक) के पद को लेकर के दंगल मचा हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

Mamta

क्या ममता के बागी बंगाल में बना रहे ‘नई तृणमूल’?

June 3, 2026
CM Dhami

चारधाम यात्रा पर सख्त हुए CM धामी- सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद का दिए निर्देश

June 3, 2026
बुलडोजर

धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए गए

June 3, 2026
karnataka congress

कौन बनेगा कर्नाटक का डिप्टी सीएम? नई मुसीबत में फंसी कांग्रेस

June 2, 2026
Load More

इस वार्ड से फरवरी महीने में कन्हैया लाल जी के सेवा निवृत होने के बाद में गंगाराम गोला ने इस वार्ड में जमादार का पद संभाला और नगर निगम की सदर डिस्पेंसरी से हस्तांतरण कराकर अपने आप को इस वार्ड का जमादार बनवाया लेकिन यहां की स्थानीय राजनीति और कर्मचारियों की उठा पटक के कारण वह लगभग 10 दिन भी इस वार्ड में अपनी सेवाएं नहीं दे सके और उसके बाद में शिवम ने यह जिम्मेदारी संभाली लेकिन वह स्वच्छ भारत सर्वेक्षण कराने के बाद असमय में मृत्यु का शिकार हो गया और वह भी इस वार्ड के अंदर अपनी सेवाएं पूर्ण रूप से नहीं दे पाया।

शिवम, जो कि अपने पिता की मृत्यु होने के बाद उनकी जगह नगर निगम में नौकरी पर आया था और उसके बाद इस वार्ड की जिम्मेदारी वार्ड 24, सराय आजमाबाद के जमादार आदेश कुमार कलोसिया उर्फ टीटू को दी गई। आदेश कुमार ने इस वार्ड में साफ सफाई कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और अपने आप को व्यवस्थित करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इस वार्ड की प्रकृति और स्थानीय राजनीति में वह अपना संमजस्य बैठाने में असमर्थ रहे। जिस कारण वह इस वार्ड में अपने पैर को अधिक समय तक जमाने में कारगर नहीं हो पाए और फिर इस वार्ड में सूत्रों ने बताया कि कोई भाटिया जी अपना हस्तांतरण कराकर आए हैं जो की पहली बार जमादार की जिम्मेदारी संभालेंगे, लेकिन वह भी वह भी इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ रहे और उसके बाद एक बार फिर जिम्मेदारी आदेश कुमार के पास आ गई लेकिन समय की मांग और परिस्थितियों को कुछ और ही मंजूर था और समय ने एक बार फिर करवट ली और एक नए जमादार ने अपनी जिम्मेदारी संभाली जिसमें सुरेंद्र गुर्जर जो कि वार्ड क्रमांक :24 में सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनको वार्ड संख्या: 12 राधेश्याम कॉलोनी का जमादार नियुक्त किया गया। ऐसा सूत्रों ने बताया अब सवाल यह है उठना है कि 2 महीने के अंतराल में एक ही वार्ड में 05 जमादारों का आना और फिर उनका उस वार्ड के अंदर अपने आप को स्थापित न करने के पीछे वह क्या कारण है जिससे कि कोई भी जमादार राधेश्याम कॉलोनी में अपनी सेवाएं दे पाने में अपने आप को असमर्थ पा रहा है। क्या यह वार्ड जमादारों के लिए कब्रगाह बन गया है, यह बड़ा अजीब लगता है कि एक ही वार्ड में बार-बार हस्तांतरण हो रहे हैं और नए जमादार आ रहे हैं, क्या यह जमादार अपनी मर्जी से आ रहे हैं और क्या यह अपनी मर्जी से अपना हस्तांतरण कर कर दूसरे वार्ड में जा रहे हैं या कहीं की इन सब के पीछे नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में बैठा वह डूडा कर्मचारी तो नहीं है जो कि अपनी जेब भरने के लिए नए-नए उपाय अपना रहा है और जमादारों को इधर-उधर भेज रहा है, इस भ्रष्टाचार को आप कैसे देखेंगे यह एक सोचनीय प्रश्न है।

इस कार्य में अधिकतर हमारे बाल्मिक समाज के भाई अपनी सेवाएं देते हैं लेकिन कैसे एक व्यक्ति निगम कार्यालय में बैठकर इन दलितों, वंचितों और शोषितो का शोषण कर रहा है यह समझ नहीं आ रहा। नगर निगम मथुरा वृंदावन के अंतर्गत नगर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी डॉक्टर गोपाल गर्ग संभाल रहे हैं जिसका मुख्य काम नगर में साफ सफाई और शहर को स्वच्छ रखने का काम है, हम सबको याद होगा कि अभी कुछ दिन पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लखनऊ में सम्मानित किया गया था।

शहर को स्वच्छ रखने हेतु नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण योजना के तहत घर-घर से कचरा एकत्रित करने हेतु नेचर ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा गाड़ियों का संचालन कराया जा रहा है यह गाड़ियां हर घर से कचरा उठाती हैं और उसे कचरे को प्लांट पर पहुंचाती है नगर निगम द्वारा घरों और व्यवसायिक संस्थाओं के लिए दरें निर्धारित की है जिसके कलेक्शन की जिम्मेदारी नगर निगम के स्थाई सफाई कर्मचारियों को दी गई है लेकिन इस कूड़ा संग्रहण में ही सारा गड़बड़ लाल प्रतीत होता नजर आ रहा है।

जब इस मुद्दे पर वार्ड संख्या : 12 राधेश्याम कॉलोनी के पार्षद प्रतिनिधि श्री बृजेश अहेरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम तो यही चाहते हैं कि वार्ड में साफ सफाई सही तरीके से हो, नालिया निकले, झाड़ू लगे और हमें जनता की कोई शिकायत सुनने को ना मिले, हम लोगों को जनता द्वारा इसीलिए चुना गया है जब जनता शिकायत करेगी तो हम तो आगे विभाग को शिकायत करेंगे ही, हम हर समय 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध और तत्पर है। नेचर ग्रीन कंपनी द्वारा सही तरीके से कूड़ा नहीं उठ रहा तो हम कंपनी के अधिकारियों से बात करेंगे और इस समस्या के समाधान हेतु उनसे कहेंगे वह इस समस्या का तुरंत निराकरण कारण जिससे कि आम जनमानस को समस्याओं का सामना न करना पड़े।


स्पष्टीकरण: सुरेंद्र गुर्जर, जमादार का कन्फर्मेशन पत्र प्रक्रिया में है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Owaisi

TMC की हार पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- ‘बंगाल के जनादेश का सम्मान होना चाहिए’

May 5, 2026
India

किस कीमत पर हो सकता है India बदलकर भारत?

September 6, 2023
population

केंद्र सरकार कराएगी जाति जनगणना, मूल जनगणना के साथ होगा ऐतिहासिक कदम !

April 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रणवीर सिंह के लीगल नोटिस का असर, FWICE ने ‘धुरंधर’ स्टार से तुरंत हटाया बैन
  • इस गेंदबाज के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड!
  • हेल्थ सर्वे के गायब हुए डेटा पर चिंता क्यों जता रहे हैं एक्सपर्ट?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.