Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

राजधानी में क्या बदलने जा रहीं सीएम रेखा गुप्ता?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 12, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
CM Rekha Gupta
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में 27 साल वनवास काटने के बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार मिशन मोड में है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका दावा करते हुए कहा “हमारी सरकार यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है। वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली में गंगा जी की तर्ज पर दिव्य और भव्य यमुना आरती का आयोजन होगा। जहां हजारों लोग हमारी महान सनातन संस्कृति से न केवल जुड़ेंगे, बल्कि उसे आत्मसात भी कर सकेंगे। मां यमुना के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार दिल्ली को विकास और अध्यात्म की राजधानी बनाने के लिए कटिबद्ध है।”

यमुना में क्रूज से लेकर पर्यटन बढ़ाने तक तैयारी

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
Load More

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। इससे न सिर्फ दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा। यमुना नदी में क्रूज सेवा दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर यानी लगभग छह किलोमीटर तक शुरू की जाएगी। हाल ही में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता हुआ है।

यह समझौता भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण के बीच किया गया है। इस दौरान केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

हमारी सरकार यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है। वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली में गंगा जी की तर्ज पर दिव्य और भव्य यमुना आरती का आयोजन होगा, जहां हजारों लोग हमारी महान सनातन संस्कृति से न केवल जुड़ेंगे, बल्कि उसे आत्मसात भी कर सकेंगे।

माँ यमुना के आशीर्वाद… pic.twitter.com/yg8gvuJGCP

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 11, 2025

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा “इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दिल्ली के विकास को एक नई गति मिलेगी। यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से दिल्लीवासियों को एक अलग ही अनुभव मिलेगा। अब दिल्लीवासियों के साथ पर्यटक भी ऐतिहासिक यमुना नदी में क्रूज पर बैठकर सैर कर सकेंगे। इसके साथ ही शहर की खूबसूरती को एक नए नजरिए से देख सकेंगे। यह परियोजना दिल्ली को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”

8 साल पहले यमुना को राष्ट्रीय जलमार्ग 110 घोषित किया गया

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा “दिल्ली में यमुना नदी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने के लिए यह एक बड़ा कदम है। साल 2016 में यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग 110 घोषित किया गया था। अब यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने के साथ ही इसके तटों को बेहतर बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यमुना नदी की गहराई बढ़ाने के लिए भी हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।” वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से दिल्ली के स्‍थानीय निवासियों के साथ पर्यटक यमुना के किनारे घूमने का आनंद उठा सकेंगे। इससे रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ स्‍थानीय व्यापारियों, लघु उद्योगों और टूर गाइड्स को मिलेगा।”

शहर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद

इस दौरान दिल्ली के पीडब्‍ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा “मोदी सरकार की यह गारंटी है कि दिल्ली को सिर्फ नई योजनाओं के वादे नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत पर उतरे हुए विकास के नए आयाम मिले।” उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा “यमुना को अब एक नदी से ज्यादा, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाएगा। आने वाले समय में इस परियोजना को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में भी विकसित किया जाएगा। जिससे यह योजना और भी भव्य रूप ले सके।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में किया प्रतिभाग

April 19, 2025
pm modi

नेहरू की नीति अपनाकर मोदी सरकार ने किया भारत को मालामाल!

June 23, 2023

सम्मेद शिखरजी को तीर्थस्थान घोषित करने को लेकर केंद्र से की मांग 

January 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.