Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

यूरोप से भिड़ गया भारत, बोले- गरीब देशों को तुमने धेला तक नहीं दिया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2026
in विश्व
A A
Piyush Goyal
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को आर्थिक और तकनीकी मदद देने के वादे पर विकसित देशों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि विकसित देशों ने दशकों तक दुनिया के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन विकासशील देशों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की।

बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में एक गोलमेज चर्चा को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि विकसित देशों और यूरोपीय संघ को बताना चाहिए कि उन्होंने जलवायु फंडिंग से जुड़े अपने वादे को पूरा करने के लिए क्या किया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गरीब देशों के हित में खूब आवाज उठाई। उन्होंने यूरोपीय पैनल से साफ कहा कि आप खुद तो कार्बन उत्सर्जन करके अमीर हो गए लेकिन अब आप गरीब देशों पर प्रतिबंध चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में पेरिस जलवायु सम्मेलन के दौरान विकासशील देशों की मदद के लिए हर साल 100 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई गई थी, लेकिन 11 साल बाद भी इस दिशा में कोई ठोस मदद नहीं मिली।

इन्हें भी पढ़े

trump-putin

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…

October 21, 2026
bimstec countries

सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर देंगे BIMSTEC देश, बैठक में अपनाया गया दिल्ली घोषणा पत्र

October 21, 2026
दुनिया में बढ़ती असमानता

दुनिया में बढ़ती असमानता: 10% अमीरों के पास 75% संपत्ति, 2% में गुजर कर रही आधी आबादी?

October 19, 2026
Third World war

युद्ध से बर्बाद हो गई 25 करोड़ लोगों का पेट भरने वाली खेती!

October 15, 2026
Load More

‘सिर्फ वादे किए गए, 11 साल बाद भी कुछ नहीं मिला’

पीयूष गोयल ने कहा कि 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल साउथ के देशों को एकजुट करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

गोयल के मुताबिक, उस समय यह सहमति बनी थी कि विकसित देश विकासशील और कम विकसित देशों के साथ-साथ प्रशांत और कैरेबियाई क्षेत्र के द्वीपीय देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करेंगे। इसके लिए हर साल 100 अरब डॉलर देने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘11 साल बाद भी हमें उसकी फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। सिर्फ वादे किए गए।’’ वाणिज्य मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ और कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) से जुड़े सवालों का भी पर्याप्त जवाब नहीं मिला है।

2009 में किया गया था 100 अरब डॉलर देने का वादा

जलवायु वित्त को लेकर विकसित देशों की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए गोयल ने पहले किए गए वादों की ओर ध्यान दिलाया। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के तहत 2009 में कोपेनहेगन में आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी15) में विकसित देशों ने विकासशील देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2020 तक संयुक्त रूप से हर साल 100 अरब डॉलर जुटाने की प्रतिबद्धता जताई थी।

हालांकि, विकसित देश इस लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं कर सके। इसके बाद 2015 में पेरिस में आयोजित सीओपी21 के दौरान इस लक्ष्य को 2025 तक जारी रखने का फैसला किया गया था। गोयल ने कहा कि विकसित देश अब भी कम विकसित देशों की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें कार्बन उत्सर्जन घटाने के प्रयासों में पर्याप्त सहयोग देने में नाकाम रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shaheed Diwas

क्‍यों भारत में दो बार मनाया जाता है शहीद दिवस?

March 23, 2023
shahi eidgah mathura

सर्वोच्च न्यायालय में मथुरा की सुनवाई

December 16, 2023
कुटुंब प्रणाली

भारत की कुटुंब प्रणाली को तोड़ने के हो रहे प्रयास!

August 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रेखा सरकार दिल्ली के इन 48 गांवों को देगी ‘शहरी’ दर्जा
  • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय
  • ‘फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम’, जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे विवादित नारे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.