Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मथुरा वृंदावन में अतिक्रमण अभियान जोरों पर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 14, 2025
in राज्य
A A
बुलडोजर
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: आज नगर निगम मथुरा वृंदावन में श्री राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त और अन्य टीम के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत मसानी बायपास रोड स्थित सरस्वती कुंड से लेकर कान्हा माखन मिलेनियम पब्लिक स्कूल जाने वाले मोड तक की गई। इस कार्यवाही में जेसीबी के द्वारा अवैध निर्माणों को गिराया गया जिसमें टीन शेड, खोखा, अवैध दीवार, होर्डिंग और कैनोपी शामिल रहे।जिसमे मित्तल फूड के बाहर की कैनोपी, सी वी गार्डन के बाहर निर्मित अवैध दीवार, बाबा बिल्डिंग मटेरियल के बाहर निर्मित अवैध दीवार को जेसीबी द्वारा गिराया गया और गली के मोड पर रखे हुए अवैध खोखे को भी हटवाया गया व चेतावनी दी गई कि भविष्य में आप इस धोखे को गली के नुक्कड़ पर ना रखें।

इन्हें भी पढ़े

liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
online coaching

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना से मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी करेंगे शुरुआत

August 12, 2026
SHERP रेस्क्यू व्हीकल

दलदल हो या उफनती नदी, UP में पहली बार आया पानी पर चलने वाला ‘हनुमान रथ’

August 12, 2026
Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
Load More

इस अतिक्रमण अभियान के तहत नगर निगम कर्मचारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा और दुकानदारों के द्वारा विरोध जताया गया। जिस कारण भगदड़ का माहौल बना रहा लेकिन साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों और निगम की क्विक रिस्पांस टीम ने ने इस भगदड़ को शांत कराया।

इस अभियान के तहत दुकानदारों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग पहले तो कुछ बताते नहीं है ना ही कोई नोटिस देते हैं और अचानक तोड़फोड़ करने आ जाते हैं यह कार्यवाही पक्षपाती है। इन दुकानदारों ने सहायक नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार त्यागी से बहस भरी भरकम बहस की।

श्री राकेश कुमार त्यागी ने कहा कि जनता और दुकानदारों के द्वारा रोड पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर निगम द्वारा इनको बार-बार सूचना देकर कहा जाता है कि आप अतिक्रमण न करें लेकिन यह लोग बार-बार कहने के बावजूद बात मानने को तैयार नहीं है। जनता द्वारा ऊपर शिकायत की जा रही है जिस कारण हम लोगों को कार्यवाही करनी पड़ रही है लेकिन न छापने की शर्त पर कुछ दुकानदारों ने बताया कि यह अतिक्रमण सिर्फ हम लोगों पर ही क्यों चलाया जा रहा है और अग्र वाटिका से आगे गोकुल रेस्टोरेंट तक इस अतिक्रमण अभियान को क्यों नहीं चलाया जा रहा, क्या निगम जाति धर्म देखकर कार्रवाई करता है और निगम के लिए सभी लोग समान नहीं है।

हम सवाल करते हैं कि नगर आयुक्त इस रोड पर दोनो तरफ आगे भी अतिक्रमण अभियान चलाएं। इस सड़क के दोनों और बिल्डिंग मटेरियल सप्लायरों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है जिसमे धीरज बिल्डिंग मटेरियल, श्री कृष्णा बिल्डिंग मटेरियल, राधा रानी बिल्डिंग मटेरियल और रावल बिल्डिंग मटेरियल, ड्यूक पैलेस के सामने शराब का ठेका, रावल टी स्टॉल व अन्य लोग शामिल हैं। यह लोग गरीब जनता पर कार्यवाही करते हैं और सरमाइदारो पर कार्यवाही करने से घबराते हैं।

खसरा नंबर 22 में अवैध अतिक्रमण की भरमार है लेकिन यह सत्ता पक्ष के लोगों को खुश करने के लिए चिन्हित अवैध निर्माणों पर ही कार्यवाही करते हैं, इस रोड पर पूर्व विधायक का भी बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार है जो कि अपने बिल्डिंग मटेरियल को सड़क के फुटपाथ पर ही रखते है, उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करता। क्या हम इस देश के निवासी नहीं है। क्या निगम आम और खास देखकर काम करेगा यह एक बहुत बड़ा प्रश्न है यह हमेशा इसी बीच में अभियान चलाते हैं और अग्र वाटिका से आगे नहीं बढ़ते हैं इन्होंने कुछ महीने पहले भी इस तरह का अतिक्रमण अभियान चलाया था जिसको इन्होंने एमआरएफ टायर एजेंसी पर रोक दिया था।इस कार्यवाही में श्री राकेश कुमार , सेनेटरी इंस्पेक्टर और ओम प्रकाश उपाध्याय, कानूनगो व अन्य निगम कर्मचारियो के साथ शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Imran is getting rid of Sharif'

ऐसे ही नहीं शरीफ के छक्के छुड़ा रहे इमरान!

May 25, 2023
अमित शाह

कैसे बनें भारत महान ?

December 4, 2022
Rajnath

भुज एयरबेस से राजनाथ की हुंकार, पाकिस्तान से बदला…ब्रह्मोस मिसाइल से हमला !

May 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी
  • विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना से मिलती है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.